scorecardresearch
 

'रामायण' में रणबीर को देखकर परेशान हुए टीवी के लक्ष्मण, बोले- देखना मुश्किल

रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार प्ले करने वाले सुनील लहरी ने रणबीर कपूर की फिल्म रामायण पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने इसे लेकर थोड़ी नाराजगी जताई है.

Advertisement
X
रणबीर पर बोले सुनील लहरी (Photo: Instagram/Sagar world/ Namil Malhotra)
रणबीर पर बोले सुनील लहरी (Photo: Instagram/Sagar world/ Namil Malhotra)

रणबीर कपूर की 'रामायण' के टीजर को सभी से मिली-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं. जहां कुछ लोग इससे प्रभावित हैं और नितेश तिवारी की फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों ने टीजर में VFX को लेकर निराशा जाहिर की है. 

इन सबके बीच सुनील लहरी, जिन्होंने रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाया था, उन्होंने भी रणबीर कपूर की फिल्म के टीजर की आलोचना की है.

रणबीर को लेकर बोले सुनील 
हाल ही में DNA को दिए एक इंटरव्यू में, सुनील लहरी ने कहा कि वह 'रामायण' के टीजर में कुछ बातों से 'नाराज' हैं. उन्होंने भगवान राम के रूप में रणबीर के लुक के बारे में बात की और दावा किया कि एक्टर में स्क्रीन पर भगवान विष्णु के अवतार का किरदार निभाने के लिए जरूरी मासूमियत की कमी है.

उन्होंने कहा, 'रणबीर ठीक-ठाक लग रहे हैं, लेकिन मासूमियत थोड़ी कम है. अरुण (गोविल) में जो धैर्य, शांति और मासूमियत थी, वह यहां नदारद है. लेकिन मुझे यकीन है कि वह अपनी एक्टिंग से इस किरदार के साथ न्याय करेंगे.'

Advertisement

सुनील ने इस बात से भी सहमति जताई कि संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में एक हिंसक किरदार निभाने के बाद रणबीर शायद भगवान राम का किरदार निभाने के साथ न्याय न कर पाएं. लोगों को उन्हें एकदम देखना मुश्किल होगा. वह थोड़े सख्त लग रहे हैं; वह लक्ष्मण या भरत के किरदार के लिए ज्यादा सही लगते हैं. ऐसे किरदार के लिए, हमेशा किसी नए चेहरे को कास्ट करना बेहतर होता है. कोई नया एक्टर, जिसकी कोई पहले से बनी इमेज या कोई विवाद न हो, हमेशा एक आदर्श विकल्प होता है.'

टीवी की सीता का भी रिएक्शन
जहां सुनील लहरी ने 'रामायण' के टीजर को लेकर निराशा जाहिर की है, तो वहीं दीपिका चिखलिया को यह पसंद आया है. इस महाकाव्य के रामानंद सागर वाले रूपांतरण में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ने India Today को बताया, 'मैंने टीजर देखा और यह बहुत भव्य है. बहुत शानदार लग रहा है. उन्होंने इसे बहुत अच्छे से बनाया है. तो अब मैं फिल्म का इंतजार कर रही हूं और यह बहुत सुंदर लग रही है, इसमें कोई शक नहीं है.'

'रामायण' में कौन क्या किरदार निभा रहा है?
जहां रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, वहीं साई पल्लवी देवी सीता के रूप में नजर आएंगी. KGF स्टार यश इस फिल्म में रावण के किरदार में नजर आएंगे. सनी देओल और रवि दुबे क्रमशः हनुमान और लक्ष्मण के किरदार निभाएंगे.

Advertisement

दूसरी ओर, काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह मंदोदरी और शूर्पणखा के किरदारों में नजर आएंगी. अरुण गोविल, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, शीबा चड्ढा और इंदिरा कृष्णन भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं. 'रामायण पार्ट I' इस दिवाली सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जबकि इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement