scorecardresearch
 
Advertisement

Asha Bhosle Funeral Live: पंचतत्व में विलीन आशा भोसले, बेटे ने दी मुखाग्नि, ताई छोड़ गईं पीछे बिलखता परिवार

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क | नई दिल्ली | 13 अप्रैल 2026, 5:55 PM IST

Asha Bhosle Last Rites Live Updates: 12 अप्रैल 2026 का दिन इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ा दुख लेकर आया. सुरों की मल्लिका आशा भोसले ने अपनी अंतिम सांस ली. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हुआ. पूरा देश आशा ताई की याद में गमगीन है. सेलेब्स और फैंस ने सिंगर के दुनिया छोड़ जाने पर अफसोस जताया.

Asha bhosle rest in peace Asha bhosle rest in peace

लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले का जाना एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान है. 92 साल की उम्र में उनका निधन हुआ. सिंगर अपने पीछे सदाबहार गानों की विरासत छोड़ गई हैं. इन गानों के जरिए वो हमेशा लोगों की यादों में जिंदा रहेंगी. सेलेब्स और फैंस ने सिंगर को भावपूर्ण अंतिम विदाई दी. आशा की पोती जेनाई बुरी तरह टूट गई हैं. दादी को आखिरी बार देखकर वो रोईं. 

5:55 PM (6 मिनट पहले)

गमगीन हुआ भोसले परिवार

Posted by :- Aarti Gupta

आशा भोसले के जाने से परिवार टूट गया है. इन तस्वीरों में माहौल बेहद भावुक और गमगीन नजर आ रहा है. अंतिम संस्कार के दौरान परिवार और करीबी लोग गहरे दुख में डूबे दिखे. कोई चुपचाप खड़ा है, तो कोई आंखें पोंछता नजर आया. माहौल में सन्नाटा और दर्द दोनों महसूस हो रहा है.

 

5:20 PM (41 मिनट पहले)

पंचतत्व में विलीन आशा भोसले

Posted by :- Aarti Gupta

सुरों की अमर आवाज आशा भोसले अब पंचतत्व में विलीन हो चुकी हैं. उनके बेटे आनंद भोसले ने मुखाग्नि दी. आशा ताई की गूंज हमेशा इस दुनिया में बनी रहेगी. मिट्टी, जल, अग्नि, वायु और आकाश में समाई उनकी देह भले ही प्रकृति को लौटा दी गई हो, मगर उनकी आवाज हर दिल में हमेशा जिंदा रहेगी. उनकी अंतिम विदाई के साथ एक युग का अंत जरूर हुआ है, लेकिन उनके गाए गीत आने वाली पीढ़ियों तक उन्हें अमर बनाए रखेंगे.

5:00 PM (एक घंटा पहले)

होने वाला है अंतिम संस्कार...

Posted by :- Aarti Gupta

आशा भोसले का जल्द ही अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनका पार्थिव शरीर श्मशान घाट पहुंच चुका है और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. 

4:57 PM (एक घंटा पहले)

ब्रेट ली ने याद किए आशा संग बिताए दिन

Posted by :- Aarti Gupta

ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर-एक्टर ब्रेट ली ने आशा भोसले के साथ काम किया है. उन्होंने सिंगर को याद किया और पुरानी तस्वीरें शेयर की. ब्रेट ली ने बताया कि उन्हें आशा संग काम करके कितना अच्छा लगा था.

वो लिखते हैं- मुझे 2006 में आशा भोसले के साथ “You’re the One for Me” गाना लिखने और रिकॉर्ड करने का मौका मिला था. इसके लिए मैं हमेशा बहुत आभारी रहूंगा. मेरे लिए सबसे खास बात सिर्फ उनका शानदार टैलेंट नहीं था, बल्कि उनका दयालु और विनम्र स्वभाव भी था. उन्होंने अपनी जिंदगी में इतना कुछ हासिल किया, फिर भी वो बहुत ही सरल, गर्मजोशी भरी और उदार इंसान थीं.

'इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं. मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे उनके साथ थोड़ा सा वक्त बिताने का मौका मिला. इसमें कोई शक नहीं कि उनकी विरासत आने वाली कई पीढ़ियों तक जिंदा रहेगी.'

Advertisement
4:44 PM (एक घंटा पहले)

व्हील चेयर पर बड़ी बहन मीना, किए अंतिम दर्शन

Posted by :- Aarti Gupta

 छोटी बहन आशा को भिनी आंखों से बड़ी बहन मीना खाडिकर ने अंतिम विदाई दी. वो व्हील चेयर पर उन्हें आखिरी बार देखने आई. मीना के चेहरे पर बहन को खो देने का दुख साफ दिखता है. वो 94 साल की हैं. मंगेशकर बहनों में लता मंगेश्कर के बाद मीना हैं, फिर आशा भोसले और उषा मंगेशकर. 

4:32 PM (एक घंटा पहले)

आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचीं उषा

Posted by :- Aarti Gupta

आशा ताई के अंतिम दर्शन करने बहन उषा मंगेशकर भी पहुंचीं. सफेद साड़ी में करीबी का हाथ थामें उषा ने दीदी को नमन किया और नम आंखों से विदा किया.

4:26 PM (एक घंटा पहले)

जैकी श्रॉफ का फूटा पैपराजी पर गुस्सा

Posted by :- Aarti Gupta

आशा ताई के अंतिम दर्शन करने पहुंचे एक्टर जैकी श्रॉफ को पैप्स ने घेर लिया और लगातार सवाल किए. इससे परेशान एक्टर ने पैपराजी की लताड़ लगी दी. वीडियो वायरल हो रहा है जहां जैकी अपनी गाड़ी के अंदर से बैठे पैप्स को डांट रहे हैं. वो कहते हैं- किसी की मां जाती हैं तो कैसा लगता है. कैसे पूछ सकते हो ऐसा, कैसा लग रहा है. फिर वो मराठी में भी उन्हें कहते सुनाई पड़ते हैं. 

4:16 PM (एक घंटा पहले)

हजार किलो फूलों से सजा आशा ताई का मोक्ष रथ

Posted by :- Aarti Gupta

आशा भोसले का मोक्ष रथ अलग-अलग तरह के खूब सारे फूलों से सजाया गया. इसके आगे उनकी तस्वीर भी लगी थी. आजतक से फूलवाले ने बताया कि उन्होंने कितनी मेहनत से आशा भोसले का मोक्ष रथ सजाया है. वो रात से इसे सजाने में लगे थे. गाड़ी हमें रात में मिली थी. फिर हमने सेटअप चालू किया. इसे हमने पूरे 500-1000 किलो फूलों से सजाया है. मोक्ष रथ को सजाने के लिए रजनीगंधा, गेंदा, मेरीगोल्ड, लिली, कार्नेशन, गुलाब का इस्तेमाल किया गया है. 500-800 का कट फ्लॉवर लगाए हैं.

उनका कहना है कि- ये हमारी ओर से आशा ताई को श्रद्धांजलि है. आशा ताई के जाने के न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि पूरे देश को गहरा सदमा लगा है.


 

3:37 PM (2 घंटे पहले)

अलविदा आशा ताई...अंतिम यात्रा शुरू

Posted by :- Hansa Koranga

लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले की अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है. अपनी फेवरेट सिंगर के अंतिम दर्शन करने जनसैलाब उमड़ा है. थोड़ी देर में सिंगर का अंतिम संस्कार होगा. शिवाजी पार्क श्मशान घाट में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. फैंस और सेलेब्स ने आशा ताई को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी.

Advertisement
3:08 PM (2 घंटे पहले)

रणवीर सिंह ने दी अंतिम विदाई

Posted by :- Hansa Koranga

आशा भोसले के परिवार को दुख की इस घड़ी में धुरंधर स्टार रणवीर सिंह ने सांत्वना दी. वो सिंगर के परिवार से मिले, उनके दर्द को बांटा. एक्टर ने लेजेंडरी सिंगर को नम आंखों से अंतिम विदाई दी.

रणवीर सिंह
2:48 PM (3 घंटे पहले)

Asha Bhosle Last Rites: अमिताभ की इमोशनल पोस्ट

Posted by :- Hansa Koranga

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने आशा भोसले के निधन पर अपने ब्लॉग में इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. उनका कहना है वो सदमे में हैं. वो लिखते हैं- लेजेंडरी आशा भोसले जी ने हम सबका साथ छोड़ दिया है. उनके जाने का दुख है. उनकी पूरी जर्नी शानदार रही थी. अमिताभ ने ये भी कहा कि भले ही आज आशा भोसले का शरीर यहां नहीं है, लेकिन उनकी आत्मा हमेशा हमारे साथ रहेगी. उनकी आत्मा और आवाज अमर रहेगी.

 

2:13 PM (3 घंटे पहले)

तब्बू हुईं इमोशनल

Posted by :- Hansa Koranga

आशा भोसले को अंतिम विदाई देने आईं तब्बू ने सिंगर की पोती जेनाई को गले से लगाया और उन्हें सांत्वना दी. जेनाई अपनी दादी के काफी करीब थीं. अपनी प्यारी दादी को खोकर वो टूट चुकी हैं. 

1:35 PM (4 घंटे पहले)

जैकी श्रॉफ-हेलेन ने दी विदाई

Posted by :- Hansa Koranga

आशा भोसले को आखिरी विदाई देने के लिए सेलेब्स लगातार पहुंच रहे हैं. जैकी श्रॉफ ने उनके आखिरी दर्शन किए. एक्ट्रेस हेलेन, जिनके कई सुपरहिट गाने आशा भोसले ने गाए थे, उन्होंने भी नम आंखों से सिंगर को विदाई दी. ये पल भावुक कर देने वाला था.

हेलेन
जैकी श्रॉफ
12:40 PM (5 घंटे पहले)

Asha Bhosle Last Rites live: उद्धव ठाकरे ने किए अंतिम दर्शन

Posted by :- Hansa Koranga

आशा भोसले को अंतिम विदाई देने लगातार सेलेब्स पहुंच रहे हैं. फिल्मी सितारों के अलावा राजनीतिक जगत की हस्तियां भी सिंगर को भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं. उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे ने आशा भोसले के अंतिम दर्शन किए. सिंगर अनुराधा पौडवाल की आंखें आशा ताई को देखकर नम हुईं.

अनुराधा पौडवाल
बेटे आदित्य संग दिखे उद्धव ठाकरे
Advertisement
11:47 AM (6 घंटे पहले)

Singer Asha Bhosle Last Rites: रितेश देशमुख ने दी आशा ताई को अंतिम विदाई

Posted by :- Hansa Koranga

आशा भोसले को आखिरी विदाई देने फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स पहुंच रहे हैं. रितेश देशमुख, राकेश रोशन ने सिंगर के आखिरी दर्शन किए. रितेश ने आशा भोसले की रोती हुई पोती जेनाई को चुप कराया. परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत और सांत्वना दी. 

राकेश रोशन
रितेश देशमुख
रितेश देशमुख
11:41 AM (6 घंटे पहले)

Asha Bhosle funeral: रो पड़ी आशा भोसले की पोती

Posted by :- Hansa Koranga

आशा भोसले की पोती जेनाई अपनी फेवरेट दादी को खोकर दर्द में हैं. सिंगर के अंतिम दर्शन करते हुए वो बिलख-बिलख कर रो पड़ीं. जेनाई अपनी दादी के बेहद करीब थीं. दादी को खोकर उनका बुरा हाल है. वो टूट चुकी हैं.

11:11 AM (6 घंटे पहले)

Asha Bhosle Last Rites live: इमोशनल हुए सचिन

Posted by :- Hansa Koranga

आशा भोसले के घर पर उनके अंतिम दर्शन करने सेलेब्स पहुंच रहे हैं. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. सिंगर की पोती जेनाई इमोशनल होती दिखीं. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने आशा भोसले को आखिरी विदाई दी. इस दौरान वो रो पड़े.

10:21 AM (7 घंटे पहले)

Singer Asha Bhosle Last Rites: आशा भोसले के अंतिम दर्शन की तैयारी

Posted by :- Hansa Koranga

आशा भोसले के अंतिम संस्कार की तैयारियां उनके घर 'कासा ग्रैंड' में चल रही हैं. सिंगर के पार्थिव शरीर को उनकी बिल्डिंग की लॉबी में रखा जाएगा. जहां पर इंडस्ट्री के दोस्त और फैंस आकर आशा पारेख को अंतिम विदाई दे पाएंगे. सुबह 11 बजे से बिल्डिंग में फैंस अंतिम दर्शन के लिए एंट्री कर पाएंगे. 

 

9:25 AM (8 घंटे पहले)

Asha Bhosle funeral: आशा भोसले के बेटे की अपील

Posted by :- Hansa Koranga

आशा भोसले के बेटे आनंद ने फैंस से कहा कि वो घर आकर सिंगर के अंतिम दर्शन कर सकते हैं. वो कहते हैं- 13 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे से 2 बजे तक, कासा ग्रैंड बिल्डिंग में, जहां मेरी मां रहती थी, वहीं पर उनके दर्शन लेने लोग आ सकते हैं. बाद में 4 बजे श्मशान भूमि में ज्यादा लोग नहीं आएं तो अच्छा रहेगा, क्योंकि वहां काफी भीड़ होने की आशंका है. आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज शाम को शिवाजी पार्क में होगा.
 

 

Advertisement
9:09 AM (8 घंटे पहले)

अथिया शेट्टी की पोस्ट वायरल

Posted by :- Hansa Koranga

अथिया शेट्टी से बड़ा ब्लंडर हुआ. उन्होंने आशा भोसले के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा था. लेकिन उस पोस्ट में गलती से लता मंगेशकर की फोटो लगा दी. हालांकि एक्ट्रेस ने तुरंत अपनी गलती सुधारी. लेकिन तब तक यूजर्स उनके गलत पोस्ट का स्क्रीनशॉट ले चुके थे. इंटरनेट पर अथिया को ट्रोल किया जा रहा है.


 

8:33 AM (9 घंटे पहले)

क्या थी आशा भोसले की अंतिम इच्छा?

Posted by :- Hansa Koranga

आशा भोसले ने एक पॉडकास्ट में अपनी अंतिम इच्छा का जिक्र किया था. उन्होंने कहा था- मेरी ख्वाहिश यही है कि मैं गाते-गाते ही चली जाऊं. अब मुझे सीखने का कुछ नहीं है. गाना ही मेरी लाइफ है. बचपन से गाया है. 3 साल की उम्र में क्लासिकल गाया है बाबा का सिखाया हुआ. पूरी जिंदगी इसी में चली गई है. फिल्म लाइन में 80-82 साल हो गए हैं. अभी ये इच्छा है कि गाते-गाते मेरा दम निकले. मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात से होगी कि मैं गाते-गाते जाऊं.

7:56 AM (10 घंटे पहले)

सीएम फडणवीस ने दी आशा भोसले को अंतिम विदाई

Posted by :- Hansa Koranga

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आशा भोसले के अंतिम दर्शन किए. X पर उनके CMO अकाउंट ये इमोशनल फोटोज शेयर की गई हैं. सीएम फडणवीस ने आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. तस्वीर में सिंगर की पोती जनाई भोसले भी नजर आती हैं. वो अपनी दादी के निधन पर दुखी दिखीं. फैंस ने परिवार को हिम्मत दी है. 


 

7:44 AM (10 घंटे पहले)

पलक ने किया आशा ताई को याद

Posted by :- Hansa Koranga

सिंगर पलक मुच्छल ने आशा भोसले को इमोशनल विदाई दी. ANI संग बातचीत में उन्होंने कहा- उनकी तारीफ में कुछ भी कहने के लिए मैं बहुत छोटी हूं. उनका जाना ऐसी क्षति है जिसे कभी नहीं भरा जा सकता. लेकिन उनके द्वारा छोड़ी गई लीगेसी आने वाली जेनरेशन को इंस्पायर और मोटिवेट करेगी. 
 

2:17 PM (3 घंटे पहले)

आशा भोसले के आखिरी दर्शन

Posted by :- Hansa Koranga

आशा भोसले के निधन से फैंस गमगीन हैं. सोमवार को आखिरी बार वो सिंगर के दर्शन कर सकेंगे. फैंस सुबह 10.30 बजे से 2 बजे तक 'कसा ग्रांडे' बिल्डिंग में उन्हें आखिरी विदाई दे सकते हैं. शाम को 4 बजे आशा भोसले का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Advertisement
Advertisement