scorecardresearch
 

'धुरंधर' की सक्सेस पर चुप शाहरुख खान, अल्लू अर्जुन के 'राका' लुक पर फिदा, ट्रोल्स बोले- इनसिक्योर

अल्लू अर्जुन ने फिल्म राका का फर्स्ट लुक शेयर किया, जिसे शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर सराहा. इस बीच शाहरुख खान को धुरंधर 2 पर चुप्पी साधने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.

Advertisement
X
शाहरुख ने की अल्लू अर्जुन की तारीफ (Photo: Instagram @alluarjunonline/Social Media)
शाहरुख ने की अल्लू अर्जुन की तारीफ (Photo: Instagram @alluarjunonline/Social Media)

अपने 44वें जन्मदिन पर साउथ स्टार अल्लू अर्जुन ने फैंस को बड़ी ट्रीट दी. उन्होंने अपकमिंग फिल्म राका से अपना लुक शेयर किया. एटली के डायरेक्शन में बनी मूवी के फर्स्ट लुक की झलक देख फैंस गदगद हो गए. अल्लू के डेडली लुक ने सबके होश उड़ाए. बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को भी अल्लू का लुक पसंद आया है.

शाहरुख ने अल्लू के लुक को X पर शेयर करते हुए उनकी तारीफ की. किंग खान लिखते हैं- हैप्पी बर्थडे अल्लू अर्जुन. राका का पोस्टर आपकी तरह शानदार और दिलचस्प है. आप लोगों के इस प्रोजेक्ट को देखने के लिए बेसब्र हूं. एटली के शब्दों में कहूं तो ये एक्सपीरियंस मास मास मास... कहलाएगा. राका का फर्स्ट लुक काफी एक्साइटिंग है. ऑल द बेस्ट एटली. अल्लू ने भी शाहरुख के पोस्ट पर रिएक्ट किया है. उन्होंने बर्थडे विश करने के लिए शुक्रिया किया. ये भी लिखा कि उन्हें उम्मीद है अपने प्रोजेक्ट राका से वो सबका दिल जीतेंगे. लेकिन....

ट्रोल हुए शाहरुख खान
शाहरुख और अल्लू जहां एक दूसरे पर प्यार बरसा रहे हैं. वहीं नेटिजन्स को किंग खान का अल्लू के मूवी पोस्टर को सराहना चुभा है. खासतौर पर धुरंधर के फैंस को मिर्ची लगी है. क्योंकि धुरंधर ने जिस तरह से ग्लोबली डंका बजाया है उस पर किंग खान ने अभी तक रिएक्ट नहीं किया. ना ही आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म को सपोर्ट करते हुए कोई पोस्ट लिखा है. धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड 1600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. धुरंधर 2 पर शाहरुख की चुप्पी लोगों को अखरी है. इसलिए यूजर्स किंग खान को ट्रोल कर रहे हैं.

बात करें पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म की तो, इसमें उनकी जोड़ी दीपिका पादुकोण संग बनी है. मूवी 2027 में रिलीज होगी. दावा है फिल्म में अल्लू भेड़िया बने हैं. पोस्टर में दिखे उनके नुकीले नाखून, जानवरों जैसे हाथ देखकर यही लगता है. अभी रोल से पर्दा नहीं उठा है. फैंस इसकी रिलीज को लेकर एक्साइटेड हैं.
 

Advertisement

एक शख्स ने लिखा- आपको धुरंधर पर भी कुछ कहना चाहिए था. वो भी इंडियन मूवी है. दूसरे ने कहा- धुरंधर के लिए ट्वीट नहीं करते, जेलस शाहरुख. शख्स ने तंज मारते हुए पूछा- धुरंधर की तो इतनी तारीफ नहीं की थी आपने? यूजर ने कहा- रियल फिल्म और सिनेमा के लिए खड़े होना जरूरी है. साउथ की क्यों इतनी चिंता सता रही है. पहले बॉलीवुड की सोचो. शख्स ने नाराज होते हुए शाहरुख को इनसिक्योर बताया. वहीं किंग खान के फैंस उनको डिफेंड करते दिखे. उन्होंने कहा कि एटली संग करीबी रिश्तों की वजह से शाहरुख ने सोशल मीडिया पर फिल्म को प्रमोट किया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement