सलमान खान फैंस के बेहद बुरी खबर है. अगर आप ईद पर सलमान खान के ईदी देने का इंतजार कर रहे हैं तो समझिए निराश होने वाले हैं. क्योंकि दबंग खान ईद पर नहीं आ रहे हैं.
सलमान फैंस का टूटेगा दिल
लेकिन..लेकिन...लेकिन, तो क्या हुआ अगर सलमान खान ईद पर कोई फिल्म नहीं लेकर आ रहे हैं? दबंग खान ने ईद पर आपके एंटरटेनमेंट की पूरी प्लानिंग कर रखी है. सलमान खान ने ईद रिलीज का ये प्रिवलेज अपने खास दोस्त अजय देवगन को दिया है. चलिए सीधे मुद्दे पर बाते हैं. सलमान खान खुद तो ईद पर नहीं आ रहे लेकिन उन्होंने अजय देवगन की रनवे 34 की ईद रिलीज की गुडन्यूज दी है.
I don’t have any film ready toh maine apne bhai se request ki hai if he can come on Eid, Eidi dene ke liye. Chalo iss Eid hum sab celebrate karenge aur dekhenge Out Now!
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan)
ईद पर अजय देवगन देंगे ईदी
सलमान खान ने ट्वीट कर लिखा- मेरी कोई फिल्म अभी तैयार नहीं है तो मैंने अपने भाई अजय देवगन से अपील की है क्या वे ईद पर आ सकते हैं. ईदी देने के लिए. चलो इस ईद हम सब सेलिब्रेट करेंगे और देखेंगे रनवे 34. तो आप भी तैयार हो जाइए इस ईद अजय देवगन, रकुल प्रीत और अमिताभ बच्चन की फिल्म रनवे 34 को देखने के लिए.
सलमान ने शाहरुख को दी बधाई
सलमान खान के अपने प्रोजेक्ट्स चाहे अभी तैयार ना हो लेकिन वो अपने जिगरी यारों के प्रोजेक्ट्स को खूब प्रमोट कर रहे हैं. सलमान खान ने अजय देवगन के बाद दोस्त शाहरुख खान के नए प्रोजेक्ट के बारे में बात की है. किंग खान को उनके ओटीटी एप SRK+ के लिए बधाई दी है. दबंग खान ने ट्वीट कर लिखा- आज की पार्टी तेरी तरफ से शाहरुख खान. नए ओटीटी एप के लिए बधाई.
Aaj ki party teri taraf se . Congrats on your new OTT app, SRK+
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan)
सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो इनमें टाइगर 3, कभी ईद कभी दीवाली शामिल हैं. एक्टर की पिछली रिलीज राधे थी. ओटीटी पर रिलीज हुई राधे को ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला था. सलमान खान के फैंस को टाइगर 3 के सुपर डुपर होने की उम्मीद है.