scorecardresearch
 

60 के सलमान खान, चेहरे से उड़ी रौनक, सुपरस्टार को देख चिंता में फैंस

सुपरस्टार सलमान खान बीते दिन मुंबई में नजर आए, जहां उनका बदला अंदाज देखकर फैंस की चिंता बढ़ गई. एक्टर के चेहरे पर थकान नजर आई. कई लोगों ने इसपर उनका बचाव भी किया.

Advertisement
X
सलमान का नया लुक (Photo: X@ROHITKUMAR61377)
सलमान का नया लुक (Photo: X@ROHITKUMAR61377)

सलमान खान अपने नए लुक को लेकर कुछ समय पहले सुर्खियों में आए थे. बीते दिन वो मुंबई में एक स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) के ऑफिस में पहुंचे, जहां उन्होंने आईटी सर्विस रूम का उदघाटन किया. इस मीटिंग की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुईं. 

नए अंदाज में सलमान

SRA ऑफिस में सलमान की मौजूदगी कई लोगों की नजरों में आईं. हालांकि इस मीटिंग से ज्यादा उनके लुक की चर्चा हुई. वीडियो में सुपरस्टार काफी अलग अंदाज में नजर आए. उन्हें देख फैंस को उनकी चिंता हुई. सलमान काफी थके हुए नजर आए. उनका चेहरा मुरझाया सा था, मानो वो किसी बात से बेहद उदास हैं या उनकी तबीयक कुछ खास ठीक नहीं है. 

ऐसे क्यों नजर आए सलमान?

X पर मौजूद कई यूजर्स सलमान खान को इस हाल में देखकर परेशान हुए. वो जानना चाह रहे हैं कि आखिर उनके फेवरेट सुपरस्टार के साथ ऐसा क्या हुआ है, जो वो इतने कमजोर दिख रहे हैं. कई लोगों ने उनकी उम्र का भी जिक्र किया. सलमान अब 60 साल के हो चुके हैं, ऐसे में कई लोग उन्हें लेकर अलग-अलग बातें लिख रहे हैं. 

Advertisement

हालांकि इस बीच उनके चाहने वालों का ये कहना है कि सलमान की सेहत को लेकर कुछ भी कयास लगाना सही नहीं है. अब सुपरस्टार के साथ आखिर क्या हुआ है, ये तो खुद एक्टर ही बता सकते हैं. चूंकि उनके फैंस इतने चिंतित हैं, ऐसे में सलमान भी सामने से इन वायरल तस्वीरों के पीछे का सच जरूर बताएंगे. 

सलमान की अगली फिल्म

सलमान के वर्क फ्रंट की बात करें, तो इन दिनों वो तेलुगू फिल्ममेकर वामसी पैद्दिपल्ली के साथ पिक्चर बना रहे हैं जिसे दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं. ऐसी अफवाहें हैं कि इसमें सलमान के कई सारे लुक्स नजर आने वाले हैं. कुछ दिन पहले वो बाल्ड हेयर लुक में दिखे थे, जिसे सीधा इस फिल्म से जोड़ा गया. सलमान की ये फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी, जिसका टाइटल अभी अनाउंस होना बाकी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement