scorecardresearch
 

'डायरेक्टर' आर्यन खान के साथ फिल्म करना चाहते हैं सैयारा स्टार अहान पांडे

अहान पांडे ने खुलकर कहा है कि वो अपने बचपन के दोस्त आर्यन खान के साथ काम करना चाहते हैं. सैयारा की सफलता के बाद अहान का स्टारडम और आर्यन के डायरेक्शन डेब्यू के बाद से ही बॉलीवुड फैन्स इस जोड़ी को साथ काम करते देखना चाहते हैं. अगर दोनों साथ आते हैं, तो यूथ में इस नई जोड़ी का क्रेज देखने लायक होगा.

Advertisement
X
आर्यन खान के साथ फिल्म करना चाहते हैं अहान पांडे! (Photo: Instagram/@ahaanpandayy;_aryankhan_)
आर्यन खान के साथ फिल्म करना चाहते हैं अहान पांडे! (Photo: Instagram/@ahaanpandayy;_aryankhan_)

पिछले साल बॉलीवुड की नई जेनरेशन को एक नया स्टार और एक नया स्टार डायरेक्टर दोनों मिले. जुलाई 2025 में सैयारा के सरप्राइज सक्सेस ने अहान पांडे को रातोंरात स्टार बना दिया. दूसरी तरफ, अहान के बचपन के दोस्त, सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने भी सितंबर 2025 में धमाकेदार डेब्यू किया. तो बॉलीवुड में एक साथ धमाका करने वाली इस यंग एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी का साथ में काम करना कितना कूल होगा न! खुद अहान पांडे को भी इतना एहसास है और वो अब जल्द से जल्द अपने बचपन के दोस्त 'डायरेक्टर' आर्यन खान के साथ काम करना चाहते हैं.

अहान ने आर्यन के साथ काम करने पर कही ये बात
शाहरुख खान के बेटे आर्यन और चंकी पांडे के भतीजे अहान, बचपन से दोस्त हैं. तमाम इवेंट्स में बचपन से साथ नजर आ रहे अहान और आर्यन पर पैपराजी कैमरों की नजर, इनके डेब्यू के बहुत पहले से लगातार बनी रही है. ऐसे में इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री के बाद, दोनों के साथ काम करता देखने के लिए भी फैन्स एक्साइटेड हैं.

अहान ने इस बारे फिल्म फेयर से एक बातचीत में कहा है कि 'मुझे आर्यन के साथ काम करने में बड़ा मजा आएगा.' उन्होंने बताया कि इंग्लैंड में पढ़ाई के दौरान आर्यन जब घर लौटते थे तो अपने घर जाने से पहले सीधा उनके पास आते थे. आर्यन के पेरेंट्स शाहरुख और गौरी, अहान से फोन करके पूछते थे कि वो ऐसा क्यों करते हैं.

Advertisement

'जब आप साथ में ऐसी हिस्ट्री शेयर कर चुके हों तो आप एक दूसरे को बहुत अच्छे से समझते हैं. बतौर परफॉर्मर आपके पास एक्सप्लोर करने को बहुत कुछ होता है. ऐसे में काम करना, काम करने जैसा नहीं लगेगा. ये एक ऐसी चीज है जिसके लिए मैं सच में बहुत एक्साइटेड हूं' अहान ने कहा.

अहान और आर्यन का डेब्यू था धमाकेदार 
अहान और आर्यन ने पिछले साल एक साथ बॉलीवुड में एंट्री ली थी. 300 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली सैयारा, बॉलीवुड के इतिहास में सबसे बड़ी सरप्राइज हिट्स में से एक बन गई. और यूथ में अहान का क्रेज पहली फिल्म से ही बहुत तगड़ा बन गया.

वहीं आर्यन की नेटफ्लिक्स सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड को भी पिछले साल धमाकेदार सक्सेस मिली. इस वेब सीरीज ने फिल्म इंडस्ट्री के तौर-तरीकों को जिस मजेदार अंदाज में एक कॉमेडी ड्रामा में बदला, उससे क्रिटिक्स ने आर्यन खान को दमदार पोटेन्शियल वाला नया फिल्म डायरेक्टर कहना शुरू कर दिया.

डेब्यू पर ही सक्सेस मिलने के बाद जहां अहान इन दिनों अली अब्बास जफर की फिल्म के लिए शूट कर रहे हैं. वहीं आर्यन ने अपना अगला प्रोजेक्ट अनाउंस नहीं किया है. इसलिए अगर ये दोनों साथ काम करते हैं तो यकीनन यूथ में इनकी फिल्म का क्रेज देखने लायक होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement