scorecardresearch
 

'कर्ज' के फ्लॉप होने पर डिप्रेशन में आ गए थे ऋषि कपूर, डायरेक्टर सुभाष घई ने खोला राज

ऋषि कपूर और टीना मुनीम स्टारर बॉलीवुड की कल्ट-क्लासिक फिल्म 'कर्ज' ने अपनी रिलीज के 46 साल पूरे कर लिए हैं. 27 जून 1980 को रिलीज हुई इस फिल्म के शानदार सफर पर डायरेक्टर सुभाष घई ने सोशल मीडिया पर कुछ यादें शेयर की हैं. उन्होंने खुलासा किया कि आज 'ग्रैंड म्यूजिकल कल्ट' काही जान वाली उनकी ये फिल्म रिलीज के वक्त फ्लॉप थी.

Advertisement
X
'कर्ज' के फ्लॉप होने से डिप्रेशन में थे ऋषि कपूर (Photo: BookMyShow)
'कर्ज' के फ्लॉप होने से डिप्रेशन में थे ऋषि कपूर (Photo: BookMyShow)

बॉलीवुड के लेजेंड एक्टर्स में से एक ऋषि कपूर की फिल्म कर्ज को कल्ट-क्लासिक का दर्जा दिया जाता है. शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर कमजोर साबित हुई इस फिल्म को बाद में दर्शक मिलने शुरू हुए और आज भी बॉलीवुड फैंस में इसे एक खास दर्जा दिया जाता है.

27 जून 1980 को रिलीज हुई कर्ज ने अपनी रिलीज के 46 साल पूरे कर लिए हैं. इसके डायरेक्टर सुभाष घई ने इस मौके पर फिल्म से जुड़ी कुछ पुरानी यादें सोशल मीडिया पर शेयर कीं. सुभाष घई ने खुलासा किया कि रिलीज के समय फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप घोषित कर दिया गया था, जिससे पूरी टीम, खासकर दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर, काफी निराश हो गए थे.

सुभाष घई ने सोशल मीडिया पर कर्ज के 46 साल पूरे होने का जश्न मनाती एक तस्वीर, फिल्म के सेट की एक बिहाइंड-द-सीन्स फोटो और फिल्म का पोस्टर शेयर किया. पुरानी फोटो में सुभाष घई, ऋषि कपूर और एक्ट्रेस टीना मुनीम को कर्ज के सेट पर डायरेक्ट करते नजर आ रहे हैं.

'आज ये एवरग्रीन म्यूजिकल कहलाती है, तब फ्लॉप थी'

पोस्ट शेयर करते हुए सुभाष घई ने लिखा, 'आज लोग इसे ग्रैंड म्यूजिकल शो कहते हैं, लेकिन 27 जून 1980 को रिलीज के वक्त इसे फ्लॉप शो कहा गया था. हम सभी बहुत निराश थे, खासकर ऋषि कपूर.'

Advertisement

उन्होंने आगे लिखा, 'आज हम सभी इसे एक एवरग्रीन म्यूजिकल फिल्म के तौर पर सेलिब्रेट कर रहे हैं. कर्ज के 46 साल पूरे होने पर हम सब एक साथ आए हैं और अपने शानदार दोस्त और अब दिवंगत ऋषि कपूर को याद कर रहे हैं. 'सुभाष घई ने यह भी बताया कि अब कर्ज को जल्द ही ब्रॉडवे म्यूजिकल स्टेज शो के रूप में पेश करने की तैयारी चल रही है.

1980 में रिलीज हुई थी कर्ज

कर्ज 27 जून 1980 को रिलीज हुई थी. फिल्म का डायरेक्शन और प्रोडक्शन सुभाष घई ने अपनी कंपनी मुक्ता आर्ट्स के बैनर तले किया था. फिल्म में ऋषि कपूर, टीना मुनीम, सिमी गरेवाल, राज किरण, प्रेमनाथ, प्राण और दुर्गा खोटे अहम भूमिकाओं में नजर आए थे.

फिल्म की कहानी मॉन्टी नाम के एक सफल गायक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपने पिछले जन्म की रहस्यमयी यादें आने लगती हैं. बाद में उसे पता चलता है कि वह रवि वर्मा का पुनर्जन्म है, जिसकी उसकी पत्नी कामिनी ने प्रॉपर्टी के लालच में हत्या कर दी थी. इसके बाद कहानी बदला और न्याय की उसकी तलाश पर आगे बढ़ती है.

आज भी सुपरहिट हैं फिल्म के गाने ओम शांति ओम से कनेक्शन 

कर्ज की कहानी और एक्टिंग के साथ-साथ इसका म्यूजिक भी इंडियन सिनेमा में आइकॉनिक हो चुका है. लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने फिल्म का म्यूजिक दिया था, जबकि गीत आनंद बक्शी ने लिखे थे. 'ओम शांति ओम', 'एक हसीना थी', 'दर्द-ए-दिल दर्द-ए-जिगर', 'मैं सोलह बरस की' और 'पैसा ओ पैसा' जैसे गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं.कर्ज में मॉन्टी का लीड किरदार निभाने वाले ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को, 67 साल की उम्र में निधन हो गया था. वह दो साल तक ल्यूकेमिया से जूझ रहे थे.

Advertisement

कर्ज ने पिछले कई सालों में कई फिल्मों को इंस्पायर भी किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फराह खान की डायरेक्ट की हुई, शाहरुख खान स्टारर ओम शांति ओम (2007) की कहानी भी काफी हद तक कर्ज से मिलती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement