scorecardresearch
 

'लोग मरेंगे...', धुरंधर-टॉक्सिक क्लैश को US-ईरान की जंग से जोड़ बैठे राम गोपाल वर्मा, दिया शॉकिंग बयान

'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' के क्लैश को कुछ ही दिन बचे हुए. दोनों फिल्म 19 मार्च, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी. इस बीच राम गोपाल वर्मा ने इससे जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया है.

Advertisement
X
धुरंधर-टॉक्सिक क्लैश पर बोले राम गोपाल वर्मा (Photo: ITG)
धुरंधर-टॉक्सिक क्लैश पर बोले राम गोपाल वर्मा (Photo: ITG)

अपनी बेबाकी और तल्ख बयानों के लिए मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा (RGV) एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं. फिल्ममेकर ने इस बार न केवल साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' और रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के क्लैश पर अपनी राय रखी है, बल्कि इसे ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे तनाव से जोड़कर एक पोस्ट कर दिया.

राम गोपाल वर्मा लंबे समय से भारतीय सिनेमा में साउथ और बॉलीवुड के बीच चल रही जंग पर अपनी नजरें टिकाए हुए हैं. जब से यह खबर आई है कि सुपरस्टार यश की आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' और रणवीर सिंह की 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होगा, तब से RGV लगातार इस पर रिएक्शन दे रहे हैं. इस बार नए अंदाज में उन्होंने पोस्ट किया है. 

RGV ने क्या पोस्ट किया?
ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बीच, वर्मा ने एक ऐसा ट्वीट किया जिसने सबको चौंका दिया. उन्होंने इन दो फिल्मों के टकराव को सीधे तौर पर युद्ध से जोड़ दिया. उनका मानना है कि इन दोनों ही स्थितियों में परिणाम विनाशकारी हो सकते हैं, बस विनाश का रूप अलग होगा.

वर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं अमेरिका-ईरान संघर्ष का उतनी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा था, जितना कि 'टॉक्सिक' और 'धुरंधर' के क्लैश का. एक (युद्ध) में लोग मरेंगे और दूसरे (फिल्म क्लैश) में पैसा मरेगा.' उनका यह बयान सीधे तौर पर फिल्मी दुनिया के दांव पर लगे करोड़ों रुपये की ओर इशारा करता है, जिसे वे युद्ध में होने वाले जान के नुकसान के बराबर मान रहे हैं.

Advertisement

कब रिलीज होगी फिल्म?
सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' और रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस क्लैश 19 मार्च 2026 को होने वाला है. खास बात ये है कि 'धुरंधर' फिल्म का पहला पार्ट सिर्फ हिंदी में रिलीज हुआ था और इसने उत्तर भारत में ही नहीं, साउथ में भी जमकर कमाई की थी. अब 'धुरंधर 2' को मेकर्स कई भाषाओं में प्रॉपर डबिंग के साथ लेकर आ रहे हैं. देखना दिलचस्प होगा कि दोनों ही फिल्मों में कौन बाजी मारता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement