इस साल की शुरुआत में राजपाल यादव 9 करोड़ के कर्ज केस में जेल गए थे. इस दौरान उन्हें इंडस्ट्री का पूरा सपोर्ट मिला. जेल से बाहर निकलने के बाद उनके पास नए प्रोजेक्ट्स की लाइन लग गई है. हाल ही में एक्टर एक अवॉर्ड शो में पहुंचे, जहां मजाक-मजाक में उनकी खिल्ली उड़ाई गई. सोशल मीडिया पर उनकी क्लिप तेजी से वायरल हुई. इसके बाद सलमान खान ने उनके सपोर्ट में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी.
सलमान खान के सपोर्ट के बाद राजपाल यादव खुशी से गदगद दिखे. उन्होंने सलमान के सपोर्ट के लिए उनका शुक्रिया भी अदा किया है.
सलमान के लिए क्या बोले राजपाल
बीती रात राजपाल यादव को मुंबई में स्पॉट किया गया. पैपराजी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज बहुत खुश हूं. हां सबका पूरा आशीर्वाद साथ में है.
राजपाल की बात सुनने के बाद फैन्स अपने दिल की बात कहे बिना नहीं रह पाए. एक ने लिखा कि इंडस्ट्री में आज भी सच्ची दोस्ती कायम है. एक ने लिखा कि सबका भाई सबकी जान. अन्य ने कहा कि अब किसी की हिम्मत नहीं है कि वो राजपाल यादव का मजाक बना दे. कई लोगों ने लिखा कि इसलिए हम भाई के फैन हैं. एक यूजर ने लिखा कि एक ट्वीट से पूरा सिस्टम हिल गया.
क्या था विवाद?
एक इवेंट में कर्ज मामले में राजपाल यादव का मजाक बनाया गया. इसे एक्टर ने भले ही मजाक में लिया, लेकिन सलमान खान को गुस्सा आ गया. उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राजपाल भाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया है बार बार, क्योंकि आप अपना काम जानते हो, आप अपने काम में एक वैल्यू लाते हो. काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलेगा और मिलते रहेगा. हकीकत ये है. और ये याद रखना कि कभी कभी फ्लो में कुछ निकल आता है, देना ही है तो दिमाग में रखो, दिल से काम करो. डॉलर ऊपर हो या नीचे, क्या फर्क पड़ता है, देना तो इंडिया में ही है.