scorecardresearch
 

'उन्होंने मेरे घर खाना नहीं खाया', नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बारे में बोले राजपाल यादव, कहा- मेरी पत्नी...

राजपाल यादव और नवाजुद्दीन सिद्दीकी काफी पुराने दोस्त हैं. राजपाल यादव जब जेल में बंद थे, तब नवाजुद्दीन ने भी खामोशी से उनकी मदद की थी. अब राजपाल ने नवाजुद्दीन का शुक्रिया अदा किया है और उन्हें महान इंसान बताया है.

Advertisement
X
नवाजुद्दीन के बारे में क्या बोले राजपाल यादव (Photo: Instagram/@rajpalofficial)
नवाजुद्दीन के बारे में क्या बोले राजपाल यादव (Photo: Instagram/@rajpalofficial)

राजपाल यादव चेक बाउंस केस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा हो चुके हैं. हाई कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दी है. 12 दिनों बाद जेल से निकलकर उन्होंने भतीजी की शादी अटेंड की. जेल से बाहर आने के बाद राजपाल ने एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का भी शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने नवाजुद्दीन के पुराने बयान पर भी रिएक्ट किया है. 

नवाजुद्दीन के बारे में क्या बोले राजपाल?

दरअसल, राजपाल यादव जब जेल में बंद थे. उस वक्त नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक पुराना बयान खूब वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि स्ट्रगल के दिनों में राजपाल ने उनकी मदद की थी. वो मुश्किल वक्त में राजपाल यादव के घर खाना खाते थे. 

अब जेल से बाहर आने के बाद राजपाल ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी का उन्हें सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया अदा किया. उन्होंने नवाजुद्दीन के इस बयान का सच भी बताया. उन्होंने कहा कि नवाजुद्दीन ने उनके घर खाना नहीं खाया, बल्कि वो उनका खुद का ही घर था. 

UP Tak संग बातचीत में राजपाल बोले- उन्होंने मेरे घर खाना नहीं खाया. वो उनका घर था, उनका खाना था, क्योंकि मुझे उनके कारण ही काम मिला था. वहां अलग-अलग राज्यों के 10-15 एक्टर्स होते थे, लेकिन इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता था कि किसके पास काम है और किसके पास नहीं. मायने यह रखता था कि हम सब साथ बैठकर खाना खाते थे और हर शाम खूब हंसते थे. उन्होंने मुझे क्रेडिट दिया, यह उनका बड़प्पन है. लेकिन इसमें से कुछ भी मेरा नहीं था. यह सब सिर्फ उनका था. 

Advertisement

राजपाल ने चाहनेवालों का किया शुक्रिया

राजपाल ने यह भी बताया कि उनकी पत्नी राधा ने उन्हें बताया है कि कई लोगों ने पर्सनली उनसे संपर्क कर उनकी मदद करने की इच्छा जताई. इस बारे में राजपाल बोले- मैं उन सभी का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर अपना समर्थन दिया और वो लोग जो सोशल मीडिया पर नहीं आए, और कभी आएंगे भी नहीं, उनकी भी एक लंबी लिस्ट है. जब मैं जेल से बाहर आया तो मेरी पत्नी ने मुझे बताया कि कितने लोगों ने मदद करने के लिए पर्सनली कॉन्टैक्ट किया था. मैंने अभी तक अपना फोन भी ठीक से चेक नहीं किया है. 

राजपाल यादव की बात करें तो एक्टर भले ही चेक बाउंस केस में जेल से अंतरिम जमानत पर बाहर आए हैं, मगर उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं. उनके केस की अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement