scorecardresearch
 

Raghav Juyal in Ramayana: रामायण का सबसे बड़ा सरप्राइज, राघव जुयाल बने मेघनाद, 5 सेकंड के रोल में छाए

फिल्म रामायण के कलाकारों की तारीफ हो रही है. इसमें सबसे बड़ा सरप्राइज राघव जुयाल ने दिया है. उनके काम की लोगों ने तारीफ की है. सेकंड पार्ट में राघव का काम देखने को मिलेगा.

Advertisement
X
रामायण में राघव जुयाल की एंट्री (Photo: Screengrab)
रामायण में राघव जुयाल की एंट्री (Photo: Screengrab)

मल्टीस्टारर फिल्म रामायण की रिलीज के साथ दर्शकों को ढेर सारे सरप्राइज भी मिले हैं. जैसे सेकंड पार्ट की रिलीज डेट का खुलासा होना. सनी देओल की झलक दिखना. इसी फेहरिस्त में एक ऐसा दाव मेकर्स ने खेला है जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं. रावण के बेटे मेघनाद के रोल की कास्टिंग का खुलासा हुआ है. इस किरदार को डांसर और शानदार एक्टर राघव जुयाल ने प्ले किया है.

राघव का लुक वायरल
क्यों हो गए ना आप भी हैरान? कमाल की बात ये है कि राघव की कास्टिंग को लेकर किसी को कानों कान भनक नहीं पड़ी. फिल्म देखने के बाद ही एक्टर और उनके रोल का खुलासा हुआ है. रावण के बेटे मेघनाद (जिन्हें इंद्रजीत के नाम से भी जाना जाता है) के किरदार में राघव इंप्रेसिव लगे हैं. फिल्म में उनकी हल्की सी झलक दिखती है. उनका फुल फ्लेज्ड रोल फैंस को सेकंड पार्ट में देखने को मिलेगा. अभी के लिए मेकर्स का राघव को टीज करना ही फैंस के लिए बड़ी ट्रीट साबित हुआ है. लीक सीन में राघव पूरे असुर गेटअप में नजर आते हैं. उन्होंने काले कपड़े पहने हैं. राघव अपनी 5 सेकंड की झलक में छा गए हैं.

रामायण में मेघनाद की अहम कहानी
रामायण में मेघनाद सिर्फ लंकापति रावण का बेटा नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली योद्धा भी है. उसने युद्ध के मैदान में बड़े-बड़े महारथियों को हराया था. उसने स्वर्ग पर आक्रमण कर देवराज इंद्र को बंदी बना दिया था. मेघनाद के किरदार में साहस, एग्रेशन और अपने पिता के प्रति समर्पण का भाव है. वो मेघनाथ ही था जिसने अपनी मायावी शक्तियों से लक्ष्मण को मूर्छित कर दिया था. राम-रावण के बीच हुए युद्ध में लक्ष्मण ने ही मेघनाद का वध किया था.

Advertisement

राघव जुयाल की फिल्मी जर्नी को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. डांसर से जिस तरह एक्टिंग फील्ड में पहचान बनाई है, वो काबिले तारीफ है. कभी अपने स्लो-मोशन डांस स्टाइल से मंच पर आग लगा देने वाले राघव आज एक्टिंग से गर्दा उड़ा रहे हैं. उन्होंने फिल्म एबीसीडी 2, स्ट्रीट डांसर 3डी और किसी का भाई किसी की जान, किल में काम किया है.

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement