scorecardresearch
 

कोरोना काल में गरीब बच्चों ऑनलाइन क्लास दे रहीं माधवन की पत्नी, एक्टर ने कहा ये

माधवन ने वीडियो शेयर कर लिखा- जब आपकी पत्नी आपको छोटा महसूस कराए. वीडियो में वो बोलते दिख रहे हैं, जब आपकी पत्नी देश के गरीब बच्चों को पढ़ाए और आप पूरी तरह से अक्षम और बेकार महसूस करते हैं.

Advertisement
X
पत्नी संग आर माधवन
पत्नी संग आर माधवन

एक्टर आर माधवन ने एक वीडियो शेयर किया है, जो काफी चर्चा में बना हुआ है. इस वीडियो में उनकी पत्नी सरिता बिरजे वर्चुअली बच्चों को पढ़ाती नजर आ रही हैं. वीडियो शेयर कर माधवन ने अपनी पत्नी की तारीफ की है. 

माधवन ने की पत्नी की तारीफ
माधवन ने वीडियो शेयर कर लिखा- जब आपकी पत्नी आपको छोटा महसूस कराए. वीडियो में वो बोलते दिख रहे हैं, जब आपकी पत्नी देश के गरीब बच्चों को पढ़ाए और आप पूरी तरह से अक्षम और बेकार महसूस करते हैं. सोशल मीडिया पर भी सभी आर माधवन की पत्नी की खूब तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि आर माधवन की पत्नी ग्लैरस की दुनिया से दूर रहती हैं. उन्हें कम ही स्पॉट किया जाता है.

मालूम हो कि 25 मार्च को आर माधवन ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दी थी. उन्होंने लिखा था- फरहान को रैन्चो को फॉलो करना था और वायरस हमेशा से उन्हें फॉलो कर रहा था, हालांकि इस बार उसने उन्हें पकड़ ही लिया. लेकिन ऑल इज वेल और कोविड भी जल्द ही कुएं में गिरेगा. मैं तेजी से ठीक हो रहा हूं.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

वर्क फ्रंट पर माधवन फिल्म रॉकेट्री में नजर आएंगे. इसका ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है. ये एक एक बायोपिक है जो इसरो के एयरोस्पेस इंजीनियर नाम्बी नारायणन की जिंदगी से प्रेरित है. फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे एक महान वैज्ञानिक पर जासूसी के आरोप लगते हैं. माधवन की रॉकेट्री को लेकर बज लंबे समय से है.  

 

Advertisement
Advertisement