scorecardresearch
 

पूजा भट्ट को करना था KISS, संजय दत्त ने कहा 'ना', भड़के थे महेश भट्ट, बोले- पाखंडी

1991 की आइकॉनिक फिल्म ‘सड़क’ के एक किस सीन को लेकर संजय दत्त ने पूजा भट्ट को किस करने से मना कर दिया था. पूजा भट्ट ने अपने पॉडकास्ट में बताया कि इस बात पर महेश भट्ट ने संजय दत्त को ‘पाखंडी’ तक कह दिया था.

Advertisement
X
पूजा को किस करने में संजय को था एतराज (Photo: Movie Still)
पूजा को किस करने में संजय को था एतराज (Photo: Movie Still)

पूजा भट्ट और संजय दत्त स्टारर 'सड़क' फिल्म आज भी आइकॉनिक फिल्मों में शूमार की जाती है. 1991 में आई फिल्म सड़क उनके शुरुआती करियर की बड़ी फिल्मों में से एक थी, जिसे महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था. हाल ही में पूजा ने 'सड़क' से जुड़ा एक किस्सा याद किया. फिल्म के एक सीन में दोनों को किस करना था, लेकिन संजय दत्त ने ये सीन करने से मना कर दिया था. इस बात पर महेश भट्ट ने उन्हें ‘पाखंडी’ तक कह दिया था.

KISS सीन को लेकर क्या हुआ था

अपने पॉडकास्ट द पूजा भट्ट शो में पूजा भट्ट ने बताया कि उनके पिता उन्हें हमेशा कहते थे कि इंटिमेट सीन करते समय असली बात एक्ट नहीं बल्कि उसका नजरिया होता है. वो बोलीं- मुझे याद है उस समय मेरे पिता ने मुझसे कुछ ऐसा कहा था जो मुझे जिंदगीभर याद रहा. उन्होंने कहा था, 'पूजा अगर तुम वल्गर महसूस करोगी तो ये वल्गर ही लगेगा. इसलिए तुम्हें किसिंग और लव मेकिंग सीन को बहुत ही मासूमियत, ग्रेस और गरिमा के साथ देना पड़ेगा क्योंकि सीन में हम जो दिखा रहे हैं उसका दर्शकों तक पहुंचना जरूरी है.

उन्होंने बताया- मुझे संजय दत्त को किस करना था और उस वक्त मेरी हालत ऐसी थी कि मैं कहीं छिप जाना चाहती थी. पूजा ने आगे बताया कि संजय दत्त ने ये सीन करने से मना कर दिया था क्योंकि उन्होंने उन्हें बचपन से देखा था.

Advertisement

संजय ने कहा था- मैं उसे किस नहीं करूंगा, मैंने इसे बचपन से देखा है. ये सुनकर महेश भट्ट ने उन्हें तुरंत टोक दिया. पूजा ने बताया- मेरे पिता ने कहा कि ये पूरी तरह पाखंड है. अगर तुम उसे किस नहीं कर सकते, तो तुम्हें किसी और की बेटी को भी किस नहीं करना चाहिए.

दरअसल, पूजा भी संजय दत्त की बचपन से फैन रही हैं. वो खुद बता चुकी हैं कि उनके कमरे में संजय के पोस्टर हुआ करते थे. दोनों के बीच लगभग 23 साल के उम्र का फासला है. ऐसे संजय दत्त को भी हिचक हो रही थी.

90 के दशक में साथ की कई फिल्में

1990 के दशक में पिता-बेटी पूजा भट्ट और महेश भट्ट की जोड़ी ने कई फिल्मों में साथ काम किया. इनमें डैडी, तड़ीपार, नाराज और जख्म जैसी फिल्में शामिल हैं. 1999 में कार्तूस के बाद महेश भट्ट ने फिल्मों का निर्देशन करना लगभग छोड़ दिया और अपनी कंपनी विशेष फिल्म्स में सलाहकार की भूमिका निभाने लगे.

‘सड़क 2’ से की थी वापसी

करीब दो दशक बाद उन्होंने 2020 में सड़क 2 से निर्देशन में वापसी की. इस फिल्म में आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त मुख्य भूमिका में थे, जबकि पूजा भट्ट का छोटा सा कैमियो भी था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement