अन्नू कपूर बॉलीवुड के धाकड़ हीरोज में से एक हैं. वो हमेशा बेबाक होकर अपनी बात रखते हैं. एक बार फिर उन्होंने अपनी प्रोफेशनल और निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की. अन्नू कपूर ने ओम पुरी और अपनी बहन सीमा कपूर के रिश्ते पर भी मन की बात कही. बहन के बारे में बताते हुए वो रो पड़े.
ओम पूरी ने किया बर्बाद
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ओम पुरी ने दो शादियां की थीं. 1991 में ओम पुरी की शादी फिल्ममेकर और राइटर सीमा कपूर से शादी की थी. लेकिन एक साल बाद ही उनका रिश्ता खत्म हो गया. ओम पुरी ने 1993 में नंदिता पूरी से दूसरी शादी रचाई, पर दूसरी शादी के 14 साल बाद वो अपनी पहली पत्नी सीमा के पास वापस लौट गए थे.
सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में अपनी बहन के रिश्ते पर बात की. उन्होंने कहा कि ओम पुरी दिग्गज एक्टर थे. आज वो दुनिया में नहीं हैं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. लेकिन उन्होंने मेरी बहन के साथ ठीक नहीं किया था. उनके पिता आते थे हमारे घर कि मैं आपकी बेटी से अपने बेटे की शादी कराना चाहता हूं. शादी के बाद उन्होंने मेरी बहन धोखा दिया.
जब उनका शरीर जर्जर हो गया, तो वो वापस लौट आए. मेरी बहन का क्या कसूर था. उनके पास तो पत्नी और बेटा था. मेरी बहन तो अकेली थी. उसका कोई सहारा नहीं था. मैं तो कोर्ट में ले जाता, लेकिन मेरी बहन ने रोक दिया. मैं कुछ नहीं कर सका. वो दस साल पहले चले गए होते, लेकिन मेरी बहन ने उनका ध्यान रखा. मैं चाहूंगा कि उनकी पत्नी नंदिता और बेटा सही सलामत रहे. इतना कहते हुए अन्नू कपूर रो पड़े. कैमरे पर अन्नू कपूर को भावुक देखकर उनके फैन्स भी इमोशनल हो रहे हैं.
अन्नू कपूर ने शाइना आहूजा के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि एक्टर को फंसाया गया. उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग हुए विवाद पर भी चुप्पी तोड़ी. एक्टर ने ये भी बताया कि पहले के जमाने में इंटीमेट सीन्स कैसे शूट होते थे.