scorecardresearch
 

कौन है वो बूढ़ा डायरेक्टर, जिसने उम्र में छोटी हीरोइन से कहा- मेरे साथ सोना पड़ेगा

नीति टेलर ने एक इंटरव्यू में साउथ के एक फिल्म डायरेक्टर द्वारा कास्टिंग काउच की घटना का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि डायरेक्टर ने फिल्म में काम के लिए उनके साथ सोने की मांग की थी, जिससे वे डर गईं और तेलुगू इंडस्ट्री से दूरी बना ली.

Advertisement
X
कास्टिंग काउच पर क्या बोलीं नीति टेलर? (Photo: Instagram @nititaylor)
कास्टिंग काउच पर क्या बोलीं नीति टेलर? (Photo: Instagram @nititaylor)

एक्ट्रेस नीति टेलर ने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच को लेकर बात की थी. उनका कहना था साउथ के एक बूढ़े डायरेक्टर ने उनसे भद्दी डिमांड की थी. फिल्म में काम के लिए साथ सोने का ऑफर दिया था. एक्ट्रेस इस घटना से इतना डरी कि उन्होंने तेलुगू इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी. नीति ने उस बूढ़े डायरेक्टर की पहचान रिवील नहीं की थी. लेकिन इंटरनेट यूजर्स उस तेलुगू डायरेक्टर के नाम को लेकर अटकलें लगा रहे हैं.

यूजर्स का दावा है नीति जिनकी बात कर रही हैं, वो तेलुगू डायरेक्टर त्रिनाधा राव नक्कीना हैं. नीति की पहली तेलुगू मूवी Mem Vayasuku Vacham, 2012 में आई थी. इसमें एक्टर तनिष लीड रोल में थे. यूजर्स का मानना है त्रिनाधा वो फिल्म डायरेक्टर हो सकते हैं. हालांकि रेडिट पर हो रहे इस दावे की हम किसी भी तरह से पुष्टि नहीं करते हैं.

कौन हैं त्रिनाधा?
त्रिनाधा राव नक्कीना फेमस तेलुगू निर्देशक, स्क्रीनराइटर और प्रोड्यूसर हैं. वो अपनी कमर्शियल, एक्शन-कॉमेडी और फैमिली मूवीज के लिए जाते  हैं. त्रिनाधा जनवरी 2025 में फिल्म Mazaka के टीजर लॉन्च इवेंट के दौरान भी सुर्खियों में आए थे. उन्होंने एक्ट्रेस अंशु अंबानी के वेट और फिजिकल अपीयरेंस पर कमेंट किया था. एक्ट्रेस को यूं बॉडीशेम करने पर डायरेक्टर को ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी. बाद में त्रिनाधा को माफी मांगनी पड़ी थी.  

Advertisement

नीति टेलर ने क्या कहा था?
हॉटरफ्लाई संग बातचीत में नीति ने कहा था उन्होंने 2 ही साउथ की फिल्में की हैं. तेलुगू फिल्म के डायरेक्टर ने शूटिंग खत्म होने के बाद नीति को फोन किया था. उन्होंने नीति को दूसरी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया. वो कहती हैं- डायरेक्टर ने मुझे कहा था इस बार आपको मेरे साथ सोना पड़ेगा. मैं ये बात सुनकर बिल्कुल हैरान थी. मुझे समझ नहीं आया था कि कैसे रिएक्ट करना है. मैंने तुरंत फोन काटा. उसका नंबर ब्लॉक किया और मां को फोन किया. वो डायरेक्टर बूढ़ा था. मैंने उसे दूसरी लड़कियों के साथ भी देखा था. लेकिन मुझे पता नहीं था ये चीज मेरे पास भी आएगी. मैं इस घटना के बाद डर गई थीं. 

नीति की बात करें तो वो टीवी और ओटीटी की फेमस एक्ट्रेस हैं. उन्हें शो कैसी ये यारियां में नंदिनी मूर्ति के रोल से लाइमलाइट मिली. पार्थ समथान संग नीति की जोड़ी हिट रही. वो गुलाम, इश्कबाज, गुलाल, बड़े अच्छे लगते हैं जैसे शोज में दिखी हैं. उनका पिछला प्रोजेक्ट रियलिटी शो अलायंस है. नीति ने 2020 में परीक्षित बावा से शादी की. दोनों हैप्पी मैरिड हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement