scorecardresearch
 

नीतू कपूर ने सेट से शेयर की BTS फोटो, पीपीई किट पहने नजर आया पूरा क्रू

फोटो में कैमरामैन से लेकर स्पॉटबॉय सभी पीपीई किट पहने हुए है. इससे साफ पता चलता है कि सेट पर कोरोना से बचाव के लिए नियमों को अच्छी तरह से पालन किया जा रहा है.

Advertisement
X
नीतू कपूर
नीतू कपूर

एक्ट्रेस नीतू कपूर लंबे समय बाद वापस काम पर लौट आई हैं. पिछले दिनों उन्होंने मेकअप रूम से अपनी एक फोटो शेयर कर इसकी झलक पेश की थी. अब उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सेट की बीटीएस फोटो शेयर की है. इसमें पूरा क्रू पीपीई किट पहने शूट‍िंग करता नजर आ रहा है. 

फोटो में कैमरामैन से लेकर स्पॉटबॉय सभी पीपीई किट पहने हुए हैं. इससे साफ पता चलता है कि सेट पर कोरोना से बचाव के लिए नियमों का अच्छी तरह से पालन किया जा रहा है. नीतू कपूर ने यह फोटो शेयर करते हुए धर्मा मूवीज को सुरक्ष‍ित वातावरण रखने के लिए धन्यवाद दिया है. 

नीतू इंस्टा स्टोरी

ये है नीतू की अपकमिंग फ‍िल्म  

मालूम हो कि नीतू अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'जुग जुग जियो' की शूट‍िंग कर रही हैं. बीते दिनों उन्होंने फिल्म के दूसरे कलाकारों के साथ फोटो शेयर की थी. उन्होंने कोरोनाकाल में फ्लाइट लेने के अपने डर को दूर करते हुए टीम के साथ तस्वीर साझा कर लिखा- 'इन डरावने दिनों में मेरी पहली फ्लाइट. इस सफर के लिए नर्वस हूं. कपूर साहब आप यहां नहीं हैं मेरा हाथ थामे पर फ‍िर भी आप यहां हैं. #RnR थैंक्यू मुझे प्रोत्साहित करने के लिए #jugjuggjeeyo'. 

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

एक्टर ऋष‍ि कपूर के निधन के बाद नीतू सोशल मीड‍िया और कैमरे से बिल्कुल दूर हो गई थीं. धीरे-धीरे समय के साथ उनकी जिंदगी वापस पटरी पर आई. वे ऋष‍ि कपूर को याद करते हुए थ्रोबैक फोटोज डालती रहती हैं. अभी फिल्म सेट पर लौटने पर भी वे ऋष‍ि को मिस करती हैं. इसका जिक्र उनकी तस्वीरों और कैप्शन में मौजूद रहता है.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement