महाकुंभ 2025 में नीली आंखें, खूबसूरत चेहरे के लिए मशहूर हुई रुद्राक्ष माला बेचने वालीं मोनालिसा की शादी ने हड़कंप मचा दिया है. को-एक्टर फरमान खान संग उनकी बगावती शादी को पहले लव जिहाद का नाम दिया गया. इसकी सफाई देने के बाद मोनालिसा अब नई मुश्किल में पड़ गई हैं.
फरमान-मोनालिसा के लिए घर के रास्ते बंद
दरअसल, फरमान के पिता ने भी अपनी नाराजगी का 'फरमान' सुना दिया है. फरमान उत्तर प्रगेश, बागपत के पलड़ा गांव के रहने वाले हैं. आजतक से बातचीत में फरमान के पिता जफर अली ने इस रिश्ते की कोई जानकारी ना होने की बात कही है. साथ ही उन्होंने इस शादी के खिलाफ अपनी कड़ी आपत्ति जताई है.
जहां फरमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उम्मीद जताई कि 10-15 दिन में घरवाले मान जाएंगे. वहीं फरमान के पिता ने उन्हें बेदखल करने की बात कही. वो बोले- मैं नाराज हूं इस शादी से. वो लड़की दूसरे कास्ट की है और हमारा लड़का दूसरे का. जब पूछा गया कि फरमान का कहना है कि वो खुश हैं इस शादी से... तो पिता ने कहा- हां तो रह लो खुशी से. हम तो नाराज हैं. हमें तो बताया भी नहीं कभी.
फरमान के पिता ने आगे बताया कि अगर वो शादी के बाद मोनालिसा के साथ अपने गांव आ भी जाते हैं तो भी परिवार उन्हें नहीं अपनाएगा. पिता बोले- हमारा तो ऐसा कोई इरादा नहीं है. हम जाट मुस्लिम हैं, वो लड़की हिंदू है. परिवार में दिक्कत तो होगी, परिवार बनने में दिक्कत होगी. बच्चे होंगे तो भी दिक्कत होगी. फरमान कभी-कभी गांव आता था. लेकिन उसने ऐसी कोई जानकारी नहीं दी कि वो शादी कर रहा है.
कुबूल नहीं करेंगे फरमान के पिता
फरमान के पिता ने आगे बताया कि हां दोनों बालिग हैं. हम कैसे रोक सकते हैं. लेकिन इस बारे में हमसे कभी कोई बात नहीं की. कोई बात होती तो हम उसे ऐसा नहीं करने देते. आगे पिता ने कहा कि फरमान की ये पहली गलती है, उसने जिंदगी में कभी कोई गलत काम नहीं किया. ये पहली बार है जो उसने गलत किया. हम उसे कुबूल नहीं करते.
मोनालिसा-फरमान को बड़े-बड़े नेताओं का साथ तो मिला लेकिन अपने ही परिवार से वो दूरी बना बैठे हैं. दोनों ने ही परिवार की मर्जी के बिना ये शादी की है. ऐसे में फरमान के पिता का बयान वायरल हो रहा है, इसे सुनकर कई उम्मीद जता रहे हैं कि वो कुछ दिन में मान जाएंगे. जिस तरह से उन्होंने कहा कि ये फरमान की पहली गलती है, हम मोनालिसा को कुबूल नहीं करेंगे. यूजर्स मान रहे हैं कि कुछ दिन में ये नाराजगी दूर हो सकती है.