अपने फिल्मी करियर में काजल अग्रवाल ने बहुत सारे लोगों से मुलाकात की, लेकिन उनकी हर मुलाकात अच्छी नहीं रही. काजल ने असिस्टेंट डायरेक्टर को लेकर ऐसा किस्सा शेयर किया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है.
असिस्टेंट डायरेक्टर की अजीब हरकत
काजल अग्रवाल ने फिल्म सेट पर हुई एक डराने वाली घटना को याद किया. उन्होंने बताया कि एक असिस्टेंट डायरेक्टर बिना इजाजत या दरवाजा खटखटाए उनके कारवां में घुस आया. इसके बाद उसने अचानक अपनी शर्ट उतार दी और अपनी छाती पर बने काजल के नाम के टैटू को दिखाया.
काजल ने ABP News संग बातचीत में बताया 'कुछ दिन पहले एक फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद मैं अपने कारवां में आराम कर रही थी. तभी फिल्म में काम करने वाला एक असिस्टेंट डायरेक्टर बिना इजाजत के अचानक मेरे कारवां में आ गया. उसने तुरंत अपनी शर्ट उतार दी और अपनी छाती पर मेरा नाम का टैटू दिखाया. ये घटना इतनी शॉकिंग थी कि मेरे हाथ-पैर कांपने लगे.'
काजल ने माना कि उस असिस्टेंट डायरेक्टर ने उनके नाम का टैटू बनवाकर उनके लिए अपनी दीवानगी दिखाई, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि उसका व्यवहार पूरी तरह गलत था.
उन्होंने कहा, मुझे अच्छा लगा कि उसने मेरे नाम का टैटू बनवाया था, लेकिन एक महिला के अकेले होने पर बिना अनुमति अंदर आना बिल्कुल गलत था. चाहे कोई कितना भी बड़ा फैन क्यों न हो, ऐसा व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता. मैंने उसे चेतावनी दी कि ऐसा करना कानूनी कार्रवाई तक ले जा सकता है और फिर उसे वहां से भेज दिया.
काजल की प्रोफेशनल लाइफ पर नजर डालें, तो उन्होंने वो रामायण में मंथरा के रोल में दिखाई देने वाली हैं. बॉलीवुड में काजल अग्रवाल को सबसे ज्यादा अजय देवगन के साथ सिंघम और स्पेशल 26 में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है. अब उन्हें मंथरा के रोल में देखना दिलचस्प होगा.