scorecardresearch
 

घर में किन्नरों को बुलाकर एक्ट्रेस ने की उनकी पूजा, दिया सम्मान, मनाया नवरात्रि का त्योहार, Video

ईशा कोप्पिकर ने इस साल अपनी नवरात्रि काफी अलग तरीके से मनाई. उन्होंने दुर्गा पूजा के आखिरी दिन अपने घर में किन्नरों को बुलाया, और फिर उनके साथ मिलकर अर्धनारीश्वर की पूजा की.

Advertisement
X
किन्नरों को घर में बुलाकर की पूजा (Photo: ITGD)
किन्नरों को घर में बुलाकर की पूजा (Photo: ITGD)

नवरात्रि और दुर्गा पूजा का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया गया. बॉलीवुड सितारे भी मां दुर्गा की भक्ति में डूबे नजर आए. इस बीच एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने भी खास अंदाज में नवरात्रि और दुर्गा पूजा मनाई. उन्होंने अपने घर पर किन्नर समुदाय के लोगों के साथ मिलकर अर्धनारीश्वर पूजा की. उनकी वीडियो की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा भी हो रही है.

किन्नर समुदाय के साथ अर्धनारीश्वर की पूजा

ईशा कोप्पिकर ने अपने घर पर किन्नर समुदाय के लोगों को बुलाया और उनके साथ मिलकर पूजा-अर्चना की. नवरात्रि और दुर्गा पूजा के मौके पर आयोजित इस पूजा के जरिए उन्होंने त्योहार को खास तरीके से मनाया. उन्होंने किन्नरों का सम्मान किया, और उन्हें भी पूजा. इस दौरान उनकी बेटी भी उन्हीं के साथ थी. वो इस दौरान काफी खुश नजर आईं, और सभी किन्नरों का आशीर्वाद भी लिया.

ईशा का किन्नर समुदाय के साथ पूजा करना इस आयोजन को और खास बनाता है. लोगों को उनका ये अंदाज काफी पसंद भी आया है. एक ने कहना है कि किन्नर नवदुर्गा का असली स्वरूप है, ऐसे में उनकी पूजा भी एक अच्छा शगुन है. नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की आराधना की जाती है, वहीं दुर्गा पूजा में भी शक्ति की उपासना का विशेष महत्व है. ऐसे में ईशा ने इन त्योहारों को समुदाय के लोगों के साथ मिलकर मनाया.

Advertisement

अर्धनारीश्वर पूजा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है. अर्धनारीश्वर भगवान शिव और माता पार्वती के संयुक्त स्वरूप का प्रतीक हैं, जिसमें स्त्री और पुरुष तत्वों के एक होने का संदेश मिलता है.

लाइमलाइट से दूर ईशा

ईशा कोप्पिकर बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी और साउथ फिल्मों में भी काफी काम किया. ईशा ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्में कीं, मगर अब वो अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस कर चुकी हैं. बीच में उन्होंने राजनीति में भी अपना हाथ आजमाया था. लेकिन फिर उन्होंने वो छोड़कर चैरिटी और फैमिली टाइम पर ध्यान देने का फैसला किया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement