इस समय पूरे देश की नजरें टीवी स्क्रीन्स पर टिकी हुई हैं. IPL 2026 के फाइनल की शाम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सजी हुई है. अधिकतर बॉलीवुड सितारे इस समय वहां मौजूद है, जो अपनी फिल्म को प्रमोट करते नजर आएंगे. मगर इस बीच सबकी नजरें अनुष्का शर्मा पर टिकी हुई हैं, जो अपने पति विराट कोहली को सपोर्ट करने पहुंची हैं.
स्टेडियम में विराट की 'लेडी लक'
अनुष्का को अहमदाबाद स्टेडियम के बाहर स्पॉट किया गया. उनके आसपास काफी सिक्योरिटी थी, जिसकी मदद से वो स्टेडियम के अंदर घुस रही थीं. पैप्स ने उन्हें देखा और कैमरा में कैप्चर किया. इस मोमेंट को देख फैंस भी बड़े खुश हुए. विराट की लेडी लक उनके इस खास दिन पर उनके साथ हैं, इस बात ने फैंस को राहत की सांस दी है.
स्टेडियम में भी अनुष्का को देखा गया. वो वहां बैंगलुरू की टीम से जुड़ी कुछ महिलाओं के साथ बातें करती देखी गईं. अनुष्का इस दौरान काफी खुश थीं. उनके गले में कंठी माला भी थी, जिसपर कई लोगों की नजर गई. अनुष्का और विराट ने पिछले कुछ सालों में काफी धार्मिक क्रियाओं में हिस्सा लिया है. उन्हें अक्सर वृंदावन प्रेमानंद महाराज के पास देखा जाता है.
कुछ दिनो पहले क्वालिफायर मैच के दौरान अनुष्का की उंगली में जाप वाली मशीन भी देखी गई थी. ये बताता है कि वो अब भगवान में कितना ज्यादा विश्वास रखती हैं.
क्या विराट को मिलेगा IPL का कप?
विराट कोहली की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू, गुजरात टाइटन्स के खिलाफ टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेल रही है. अगर बैंगलुरू ये मैच जीतती है, तो वो लगातार दूसरी बार आईपीएल कप उठाने वाली तीसरी टीम बन जाएगी. ऐसे में इस खास मौके पर अनुष्का भी मौजूद हैं. अगर विराट की टीम जीतेगी, तो अनुष्का भी कप उठाती नजर आएंगीं. हालांकि क्या ऐसा होगा, ये कुछ घंटों में खुद पता चल जाएगा.