
आदित्य धर अपनी मच-अवेटेड फिल्म 'धुरंधर' का दूसरा पार्ट लेकर आने के लिए तैयार हैं. शनिवार 7 मार्च को इसका ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसने आते ही मानो हर तरफ तबाही मचा दी. हर किसी की जुबान पर अब धुरंधर के नए ट्रेलर की गूंज सुनाई दे रही है. रणवीर सिंह की फिल्म का ट्रेलर इतना धांसू है कि बॉलीवुड सेलेब्स भी खुद को इसकी तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे हैं.
'धुरंधर 2' के लिए क्या बोला बॉलीवुड?
'धुरंधर: द रिवेंज' के ट्रेलर ने सभी को हैरान किया है. जिस तरह आदित्य धर ने अपनी फिल्म की झलक, बिना स्टोरी रिवील किए लोगों को दिखाई, वैसा पिछले कुछ समय में बेहद कम देखने मिला. यही वजह है कि अब हर कोई इसकी सराहना करने से थक नहीं रहा है. आलिया भट्ट, करण जौहर, अनिल कपूर, ऋतिक रोशन, अर्जुन कपूर समेत कई सेलेब्स 'धुरंधर 2' के ट्रेलर को शानदार बता रहे हैं.
ऋतिक रोशन ने रणवीर सिंह की पोस्ट पर कमेंट किया, जिसकी काफी चर्चा भी हो रही है. एक्टर ने 'धुरंधर' पार्ट 1 को देखने के बाद, फिल्म में दिखाई पॉलिटिक्स पर सवाल उठाए थे. लेकिन अब 'धुरंधर 2' का ट्रेलर देखने के बाद, ऋतिक ने लिखा, 'बहुत बहुत शानदार. मार डाला.'
वहीं आलिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर ट्रेलर शेयर करके उसपर 'बीस्ट मोड ऑन...ये ट्रेलर कंट्रोल से बाहर जाता है' लिखा. करण जौहर भी रणवीर सिंह और आदित्य धर की तारीफ करते नहीं थके.

उन्होंने ट्रेलर के लिए 'बाप रे!!!!!! बाप कहना ही सबसे सही शब्द होगा!!!! जग्गरनॉट लोड हो रहा है' ऐसा लिखा. बॉलीवुड के कई दूसरे सेलेब्स ने भी 'धुरंधर 2' के ट्रेलर को प्यार दिया.

राम गोपाल वर्मा, जो पिछले काफी वक्त से 'धुरंधर' की तारीफ करते आए थे उन्हें भी इसका नया ट्रेलर पसंद आया है. डायरेक्टर ने अपने X अकाउंट पर ट्वीट करके 'धुरंधर द रिवेंज' ट्रेलर को काफी ऊपर के लेवल का बताया.
'धुरंधर 2' में दिखेगा रणवीर का जलवा
'धुरंधर' पार्ट 1 में लोगों की नजरें अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत पर ही टिक गई थी, जिससे रणवीर सिंह कहीं ना कहीं साइडलाइन जरूर हो गए थे. मगर अब 'धुरंधर 2' के ट्रेलर से ये साफ होता दिख रहा है कि रणवीर ही इस बार बड़े पर्दे पर छाएंगे. फैंस भी इस बात को नोटिस कर रहे हैं.
'धुरंधर द रिवेंज' 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होनी है. मगर मेकर्स इसके एक दिन पहले यानी 18 मार्च के लिए पेड-प्रीव्यू का ऑप्शन खोल चुके हैं, जिसने अभी से रिकॉर्ड्स बनाने शुरू भी कर दिए हैं. देखना दिलचस्प होगा कि आखिर आदित्य धर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कौनसा नया कारनामा करेगी.