scorecardresearch
 

अक्षय खन्ना के बाद 'धुरंधर 2' में अर्जुन रामपाल की बारी, दिखाएंगे अपना आतंक, ट्रेलर है गवाह

'धुरंधर 2' ने हमारे सामने रहमान डकैत के बाद एक नए विलेन मेजर इकबाल को खड़ा कर दिया है. ट्रेलर से ये साफ पता चल रहा है कि मेजर इकबाल हमें वो खौफनाक मंजर से रूबरू कराएगा, जिसके सामने रहमान डकैत भी फीका लगने लगेगा.

Advertisement
X
'धुरंधर 2' के खूंखार विलेन  (Photo: ITG)
'धुरंधर 2' के खूंखार विलेन (Photo: ITG)

सिनेमा लवर्स को जिस घड़ी का बेसब्री से इंतजार था, वो घड़ी शनिवार यानी 7 मार्च को आ गई. आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' का तूफानी ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसने सभी के होश उड़ा दिए. हर किसी की जुबान पर सिर्फ रणवीर सिंह का नाम है, जिन्होंने हमजा अली मजारी बनकर हडकंप सा मचा दिया है. 

'धुरंधर 2' का खूंखार विलेन हुआ सेटअप

'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर फुल एक्शन और वॉइलेंस से भरा हुआ था. हर एक किरदार को जिस तरह आदित्य धर ने पेश किया, वो भी बिना स्टोरी रिवील किए, वो तारीफ के काबिल बात है. धुरंधर के नए पार्ट ने हमारे सामने एक नए विलेन को भी खड़ा कर दिया है, जो अपना डर और आतंक का खेल पूरे जोर-शोर से फिल्म में दिखाएगा. 

'धुरंधर 2' में मेजर इकबाल का किरदार बेहद अहम होने वाला है. हमजा जहां अपनी पहचान छिपाने की कोशिश में लगा रहेगा, वहीं मेजर इकबाल उसकी असली पहचान सामने लाने में लगा रहेगा. ट्रेलर भी इसी बात का गवाह बना है, जिसमें हम मेजर इकबाल को एक हिंदुस्तानी का सिर काटकर पाकिस्तान के 'मुरिदके के मिनार' पर टांगने की बात कहते हुए सुन सकते हैं. 

Advertisement

मेजर इकबाल कितना खतरनाक विलेन है, इसकी एक झलक हम 'धुरंधर पार्ट 1' में देख चुके हैं. जी हां वही फिल्म जिसमें अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत बनकर पूरी महफिल लूट ली थी. रहमान के एक्शन्स कितने खौफनाक थे, ये तो हम सभी ने देखा कि कैसे वो अपने बाप बाबू डकैत को बेरहमी से मार देता है. मगर मेजर इकबाल उससे कितना ज्यादा खतरनाक विलेन है, ये भी हमें देखने मिला और उसे सही तरीके से पार्ट 2 के लिए सेटअप किया गया.

क्यों रहमान डकैत के बाद मेजर इकबाल की होगी चर्चा?

'धुरंधर पार्ट 1' में जब मेजर इकबाल एक हिंदुस्तानी एजेंट को टॉर्चर करता है, वो सीन में हमजा के रिएक्शंस बता देते हैं कि उसके मन में भी अब पकड़े जाने का डर बैठ चुका है. फिर 26/11 वाला सीन जिसमें मेजर इकबाल पूरे ऑपरेशन का कंट्रोलर बनकर हमजा को खौफ में डाल देता है. पहले पार्ट में अर्जुन रामपाल भले ही छोटे समय के लिए थे, मगर उन्होंने वहीं से अपने किरदार का खौफ लोगों के मन में सेट कर दिया था.

अब जब ट्रेलर सामने आया, तो उसमें हमने देखा कि कैसे मेजर इकबाल के आते ही पूरा माहौल बदल गया. इसी के साथ हमजा और मेजर इकबाल के बीच होने वाली जंग की भी झलक देखी गई. ट्रेलर में थोड़ी-थोड़ी जगहों पर दोनों के बीच हैंड टू हैंड फाइट सीक्वेंस भी देखे गए, जिससे हाइप काफी बढ़ी है. फैंस भी अर्जुन रामपाल को 'धुरंधर 2' से छाते हुए देखना चाहते हैं. 

Advertisement

यहां देखें 'धुरंधर द रिवेंज' का ट्रेलर:

बात करें 'धुरंधर 2' की, तो ये वैसे तो 19 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज हो रही है. मगर इसके पेड-प्रीव्यू शोज भी एक दिन पहले यानी 18 मार्च को खोले गए हैं, जिससे फिल्म को पहले दिन तगड़ा बूस्ट मिलेगा. ट्रेलर ने तो माहौल सेट कर दिया है, अब पिक्चर देखने की बारी है कि आखिर वो कितना तगड़ा एंटरटेनमेंट दिलाएगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement