scorecardresearch
 

Dhurandhar 2 Trailer: पहले से ज्यादा खूनी और खतरनाक हुई हमजा की जंग, पर्दाफाड़ एक्शन के लिए रेडी रणवीर

'धुरंधर' ने बॉलीवुड के स्पाई थ्रिलर जॉनर को नया लेवल दिया था. अब उसके सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर आ गया है. रणवीर सिंह का हमजा अली मजारी इस बार और खतरनाक अवतार में दिख रहा है. कराची अंडरवर्ल्ड की लड़ाई और भी हिंसक होने वाली है. ट्रेलर बता रहा है कि थिएटर्स के लिए ईद बहुत खास होगी.

Advertisement
X
'धुरंधर 2' ट्रेलर: कराची फूंक डालने के लिए तैयार हमजा (Photo: Youtube/@JioStudios)
'धुरंधर 2' ट्रेलर: कराची फूंक डालने के लिए तैयार हमजा (Photo: Youtube/@JioStudios)

'धुरंधर' हमेशा उस फिल्म के तौर पर याद रखी जाएगी जो अचानक बॉलीवुड को एक लेवल ऊपर ले गई. बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स की तो बात ही छोड़िए, फिल्ममेकिंग और स्टोरीटेलिंग के मामले में 'धुरंधर' ने सारे पैटर्न ही तोड़ डाले. डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ने अपना ही एक पैटर्न बना दिया जिसे रिपीट करने की कोशिश आने वाले समय में कई फिल्में करती नजर आएंगी. 5 दिसंबर को 'धुरंधर' के पहले शोज के अंत में ही इस कहानी के सीक्वल की अनाउंसमेंट ने जनता की एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी. अब फाइनली 'धुरंधर 2' उर्फ 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर आ गया है.

रणवीर का धमाका
'धुरंधर' के पहले पार्ट में रणवीर सिंह का स्पाई किरदार हमजा अली मजारी, पक्का जासूस था और फिल्मों के जनरल डिजाइन के हिसाब से वो हीरोइज़्म चमकाता बहुत नहीं दिखा. बल्कि, बहुत लोगों को ये लगा कि कहानी में विलेन के किरदार निभा रहे अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे किरदारों को चमकने का मौका ज्यादा मिला था.

हमजा को फिल्म ने उसके कैरेक्टर की हदों में ही ट्रीट किया. मगर पहला पार्ट खत्म होने पर ये पता चल गया था कि 'धुरंधर 2' में कराची अंडरवर्ल्ड के सिंहासन पर हमजा बैठने वाला है. 'धुरंधर 2' के ट्रेलर ने साफ कर दिया है कि इंडिया के लिए इंटेलिजेंस जुटाने का उसका मिशन एक नए लेवल पर पहुंचने वाला है. 'धुरंधर 2' बड़े साहब के किरदार से भी पर्दा हटाने वाली है. इस किरदार ने पर्दे के पीछे से ही फर्स्ट पार्ट का पूरा खेल कंट्रोल किया था.

Advertisement

'धुरंधर 2' का ट्रेलर सेकंड पार्ट के सारे खेल का मंच तैयार करता हुआ नजर आ रहा है. हमजा अली मजारी पहले से खतरनाक, वायलेंट और पावरफुल हो चुका है. रहमान डकैत की मौत के बाद उजैर बलोच एक बेकाबू तूफान बन चुका है जो कराची को तबाह कर देना चाहता है. कराची की गलियां खून-खच्चर की पेंटिंग बन चुकी हैं. जमील जमाल अपनी पॉलिटिक्स की धार और तीखी कर रहे हैं.

कराची से अंडरवर्ल्ड को साफ करने निकले चौधरी असलम के हाथों में बड़ी जिम्मेदारी है. 'धुरंधर 2' का ट्रेलर ये भी बता रहा है कि मेजर इकबाल का जो खूनी अवतार आपने बस एक लुक में देखा था, वो इस बार खेल में खुलकर उतरने वाला है. क्या मेजर इकबाल को हमजा के बारे में कुछ पता चलने लगा है? ट्रेलर ऐसी हवा तो बना रहा है. यहां देखें 'धुरंधर: द  रिवेंज' का ट्रेलर:

थिएटर्स को तगड़ी ईदी देंगे रणवीर सिंह 
'धुरंधर 2' के लिए जनता का क्रेज इतना तगड़ा है कि अगर इस फिल्म का ट्रेलर नहीं भी आता तो भी लोग फिल्म के टिकट बुक करने के लिए तैयार बैठे थे. लेकिन ट्रेलर आ गया है और इसने माहौल की गर्मी बढ़ा दी है. पहली फिल्म की घटनाओं के बाद इस बार कहानी जिस तरफ घूमती नजर आ रही है, उसकी झलक भर ने ही जनता की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. और अब तो 'टॉक्सिक' के हटने के बाद 'धुरंधर 2' थिएटर्स में अकेली रिलीज है. इस ईद पर थिएटर्स को तगड़ी ईदी मिलने वाली है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement