scorecardresearch
 

'धुरंधर 2: खास कैम‍िकल से गंदे किए गए हमजा के कपड़े, डि‍जानर के छूटे पसीने

धुरंधर 2 की कास्ट्यूम डिजाइनर स्मृति चौहान ने कपड़ों को गंदा और रियल दिखाने के लिए खास तकनीक अपनाई है. इसका खुलासा उन्होंने इंटरव्यू में किया है. जानते हैं कि कास्ट्यूम डिजाइनर ने स्क्रीन पर एक्टर्स के कपड़ों को गंदा कैसे दिखाया.

Advertisement
X
धुरंधर 2 के कास्ट्यूम पर बड़ी जानकारी (PHOTO: Screengrab)
धुरंधर 2 के कास्ट्यूम पर बड़ी जानकारी (PHOTO: Screengrab)

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' की आंधी आ चुकी है. आदित्य धर की फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. दर्शक 'धुरंधर 2' की छोटी से छोटी चीज पर बात कर रहे हैं. मतलब कहानी, एक्शन, मेकअप, हेयरस्टाइल और कपड़ों हर चीज पर चर्चा हो रही है. फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार हमजा के कपड़ों को इतना गंदा दिखाया गया है कि हर कोई हैरान है. चलिए जानते हैं कि फिल्म की कास्ट्यूम डिजाइनर का इस पर क्या कहना है. 

'धुरंधर 2' की कास्ट्यूम डिजाइनर स्मृति चौहान हैं. उनसे पूछा गया कि कपड़ों को गंदा दिखाने के लिए आपने क्या किया. स्क्रीन पर जब हमजा के कैरेक्टर को देखते हैं, तो उसके पसीने तक की बदबू महसूस होती है. आपने इसे इतना रियल कैसे बनाया.

हमजा के कास्ट्यूम पर क्या बोलीं स्मृति चौहान
डिजिटल कमेंट्री को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा- जब हमारे पास फैब्रिक आता है, तो हम उसे पहले राउंड में ही डिस्ट्रैस करना शुरू करते हैं. हम चाय के पानी में कपड़े डालते हैं, उनको और मारने के लिए. जब आपके पास वो ऑप्शन नहीं है कि आप किसी कपड़े पर इस तरह का पीलापन चढ़ाना चाहो, तो उसके लिए हाइड्रोजन पैराक्साइड इस्तेमाल होता है. 

आगे वो कहती हैं कि हम जब कपड़े पहनते हैं, तो परफ्यूम लगाते हैं. हमारी बॉडी से पसीना आता है. हमारी बॉडी से ऑयल निकलता है. बहुत सारी चीजें होती हैं. तो मैंने ऑयल और पानी को मिलाकर स्प्रे बनाया. इसके बाद मैं कपड़ो पर वो स्प्रे करती थी. फिर हम उन्हें दोबारा पानी में डालते थे. नमक का पानी बहुत जरूरी है. आप अगर समंदर के पानी में कपड़े पहनकर जाएंगे, तो वो दो-तीन में खराब हो जाता है. ये पूरा प्रॉसेस बहुत दिलचस्प है. 

Advertisement

कास्ट्यूम डिजाइनर की बात सुनकर 'धुरंधर 2' के फैन्स दो हिस्सों में बंट गए हैं. कुछ उनकी मेहनत की दाद दे रहे हैं. कुछ का कहना है कि मतलब इनका काम कपड़े खराब करने का है. कई लोगों ने कहा कि ये तो कुछ ज्यादा हो गया. एक फैन ने लिखा कि हमें बता देती हम ऐसे ही खराब कर देते. कई फैन्स ने कहा कि फिल्म में छोटी से छोटी बात का ध्यान रखा गया है. इसलिए ये ब्लॉकबस्टर रही. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement