भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर IPL में अपने शानदार खेल से बड़ा धमाका कर रहे हैं, जबकि उनकी बहन श्रेष्ठा अय्यर भी अब खास वजह से चर्चा में हैं. श्रेष्ठा ने अब अपने रिलेशनशिप को लेकर एक बड़ा सीक्रेट खोला है, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया.
चर्चा में हैं श्रेयस अय्यर की बहन
श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा ने हाल ही में स्टैंडअप कॉमेडियन और बिग बॉस फेम प्रणित मोरे का शो अटेंड किया. इस दौरान श्रेष्ठा ने कुछ ऐसा कह दिया कि उनका वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
स्टैंडअप कॉमेडी शो के दौरान प्रणित मोरे ने श्रेष्ठा से पूछा- तू शराब पीती है क्या? इसपर श्रेष्ठा ने कहा कि उन्होंने कुछ समय पहले ही ड्रिंक करना छोड़ दिया है.
प्रणित ने फिर आगे पूछा कि क्या उन्होंने कभी शराब पीकर कुछ अटपटी हरकत की है? इसपर श्रेष्ठा ने बताया कि एक बार ड्रिंक करने के बाद उन्होंने और उनकी दोस्त ने एक साथ अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया था.
श्रेष्ठा अय्यर ने सुनाई ब्रेकअप की कहानी
श्रेष्ठा बोलीं- ड्रिंक करके हम दोनों ने एक साथ ब्रेकअप किया था. एक ही रात हमनें तय किया ब्रेकअप करने का अपने-अपने बॉयफ्रेंड्स से. इसपर प्रणित ने पूछा- दोनों ने एक साथ ब्रेकअप करने के बारे में क्यों फैसला किया. क्या दोनों के बॉयफ्रेंड टॉक्सिक थे?
प्रणित की बात पर श्रेष्ठा आगे बोलीं- टॉक्सिक तो नहीं थे, बस हमनें ऐसे ही साथ में ब्रेकअप करने का सोच लिया था. श्रेष्ठा की दोस्त बोलीं- वो दोनों लड़के सही नहीं थे. श्रेष्ठा अय्यर ने आगे ये भी खुलासा किया कि उन्होंने फोन पर नहीं, बल्कि आमने-सामने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप किया था. सोशल मीडिया पर श्रेष्ठा अय्यर का वीडियो वायरल हो रहा है. उनके वीडियो पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.
श्रेष्ठा अय्यर की बात करें तो वो एक एक्ट्रेस, डांसर और मॉडल हैं. वो 'एग्रीमेंट करले' गाने में नजर आ चुकी हैं. सोशल मीडिया पर वो काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं. उनके ग्लैमरस लुक्स फैंस को काफी पसंद आते हैं. अभी वो इंडस्ट्री में कदम जमा रही हैं.