scorecardresearch
 

जब बॉबी देओल ने अमीषा को लगाया गले, च‍िल्लाए लोग- 'छोड़ सकीना को, तेरे भाई की अमानत है'

हाल ही में एक इंटरव्यू में अमीषा पटेल ने फिल्म 'हमराज' की शूटिंग के दौरान हुई बॉबी देओल के साथ हुई एक मजेदार घटना को याद किया. इसमें गंभीर क्लाइमेक्स सीन अचानक हंसी का माहौल बना देने वाला पल बन गया था. बॉबी से पहले अमीषा ने उनके बड़े भाई सनी देओल संग 'गदर' में काम किया था.

Advertisement
X
सनी देओल की हीरोइन हैं अमीषा पटेल (Photo: ITG)
सनी देओल की हीरोइन हैं अमीषा पटेल (Photo: ITG)

अमीषा पटेल और सनी देओल की ऑनस्क्रीन जोड़ी आज के वक्त में भी फैंस की फेवरेट है. दोनों ने 2001 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' में साथ काम किया था. उनके किरदार तारा सिंह और सकीना इतने आइकॉनिक बन गए कि आज भी लोग उन्हें याद करते हैं. दोनों की जोड़ी 2023 में 'गदर 2' के लिए फिर से साथ आई. इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिए थे.

हाल ही में एक इंटरव्यू में अमीषा पटेल ने फिल्म 'हमराज' की शूटिंग के दौरान हुई एक मजेदार घटना को याद किया. इसमें गंभीर क्लाइमेक्स सीन अचानक हंसी का माहौल बना देने वाला पल बन गया. बॉलीवुड बबल से बात करते हुए अमीषा पटेल ने 'हमराज' की शूटिंग के दौरान बॉबी देओल के साथ हुई एक घटना का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि लोग उन्हें बॉबी देओल की बाहों में देखने को बिल्कुल तैयार नहीं थे. 

अमीषा ने कहा, 'कुछ किरदार लोगों के दिल और यादों में इतनी गहराई से बस जाते हैं कि वे रियल और रील लाइफ का फर्क भूल जाते हैं. गदर अभी-अभी रिलीज हुई थी और तारा सिंह और सकीना को हर तरफ से बहुत प्यार मिल रहा था. मैं उस समय जयपुर फोर्ट में हमराज की शूटिंग कर रही थी. यह क्लाइमेक्स सीन था, जिसमें मुझे अक्षय खन्ना को गोली मारनी थी और बॉबी देओल को मुझे गले लगाना था.'

Advertisement

बॉबी देओल पर चिल्लाए फैंस

शूटिंग देखने आई फैंस की भीड़ ने इस गंभीर सीन को हंसी का पल बना दिया था. अमीषा ने आगे बताया, 'शूटिंग देखने के लिए बड़ी भीड़ जमा हो गई थी. लोगों को कंट्रोल करने के लिए रस्सियां लगाई गई थीं. पुलिस वाले मौजूद थे. फिर भी बहुत सारी पब्लिक वहां थी. तीनों एक्टर्स को एक साथ देखकर लोग बहुत उत्साहित थे. लेकिन जैसे ही बॉबी देओल मुझे गले लगाने आए, लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे, 'छोड़ दो उसे. ये तो तारा सिंह की अमानत है, तेरे भाई की अमानत है. वो पाकिस्तान से लेकर आया है, छोड़ सकीना को.''

अमीषा ने इस पल को खट्टा-मीठा और दिल को छू लेने वाला बताया. उन्होंने कहा कि दर्शकों ने तारा और सकीना को इतना प्यार किया कि वे उनकी जिंदगी में किसी और को स्वीकार ही नहीं कर पा रहे थे. उन्होंने मजाक करते हुए बताया कि इस घटना ने सेट पर मौजूद हर किसी को, चाहे वो डायरेक्टर हो या एक्टर, ठहाके मारकर हंसने पर मजबूर कर दिया था. अमीषा ने कहा, 'मैंने बॉबी से मजाक में कहा, 'अब मैं आपको गले नहीं लगूंगी, मैं आपके भाई की अमानत हूं, ये बात समझ लीजिए आप.''

'हमराज' एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म थी, जिसका निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था. यह फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement