scorecardresearch
 

'करियर के बेहतरीन फॉर्म में हो', बॉबी देओल की फिल्म बंदर देखकर बोलीं ईशा

बॉबी देओल ने गुरुवार की रात अपनी फिल्म बंदर का स्पेशल शो रखा था, जहां बहन ईशा देओल भी आई थीं. उन्होंने इस फिल्म को देखा और अपने व्यूज भी सोशल मीडिया के जरिए साझा किए. ईशा को बॉबी की फिल्म पसंद आई है.

Advertisement
X
ईशा को पसंद आई फिल्म बंदर (Photo: IMDb/Instagram @iameshadeol)
ईशा को पसंद आई फिल्म बंदर (Photo: IMDb/Instagram @iameshadeol)

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की मच-अवेटेड फिल्म बंदर 5 जून को थिएटर्स में रिलीज हो गई है. इसका क्लैश वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है और राम चरण की पेद्दी से है. मगर फिल्म को पहले से ही पॉजिटिव रिव्यूज का सहारा मिल चुका था. टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बंदर फिल्म को काफी तारीफ मिल चुकी थी. अब जब ये थिएटर में लग चुकी है, तो हर कोई इसमें बॉबी देओल की परफॉर्मेंस देखने के लिए बेताब है. 

बॉबी के काम की मुरीद हुईं ईशा

फिल्म बंदर को लेकर पहले से ही ऐसी बातें हो रही थीं कि इसमें बॉबी देओल ने अपने करियर का सबसे बेहतरीन काम किया है. 4 जून को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी गई, जहां इंडस्ट्री के कई लोग शामिल हुए. बॉबी ने अपनी बहन ईशा देओल को भी इनवाइट किया, और ईशा को अपने भाई का काम पसंद आया है. 

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करके बॉबी देओल की परफॉरमेंस को सराहा है. ईशा के मुताबिक, बॉबी इस समय अपने करियर के सबसे शानदार फॉर्म में हैं और लोगों को भी फिल्म बंदर जरूर देखनी चाहिए. भाई बॉबी के लिए ईशा ने लिखा- आप इस अपने करियर के सबसे बेहतरीन फॉर्म में हो! बिना किसी शक के, आज आप सबसे अच्छे एक्टर हो. इतने सहनशील और संवेदनशील. बहुत बढ़िया, भैया. आप लोग बंदर जरूर देखना. 

Advertisement

क्या है बंदर की कहानी?

फिल्म बंदर एक ऐसे आदमी समर की कहानी है जिसपर उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड झूठा रेप का केस करती है.उसका आरोप सिद्ध होने से पहले ही उसे आरोपी मान लिया जाता है. आजतक के रिव्यू में भी ये बात कही गई है कि समर मेहरा के रोल में बॉबी देओल ने अपने करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है. उन्होंने जिस तरह इस रोल को जिया है, वो तारीफ के काबिल बात है. हालांकि फिल्म में कुछ कमियां भी हैं, जिससे ये एक कम्पलीट फिल्म बनने से चूक जाती है.

बॉबी देओल फिल्म बंदर से पहली बार अनुराग कश्यप के साथ आए थे. अब वो जल्द यश राज के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म अल्फा में नजर आएंगे. इसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ भी हैं, जो 3 अप्रैल को रिलीज होगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement