scorecardresearch
 

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को आया मां का कॉल, बच्चों की तरह रोने लगीं एक्ट्रेस, वीडियो वायरल

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया है. जिसके बाद से वो सुर्खियों में हैं. इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो काफी इमोशनल दिख रही हैं.

Advertisement
X
अक्षरा सिंह हुईं इमोशनल (Photo: instagram/@akshaykumar)
अक्षरा सिंह हुईं इमोशनल (Photo: instagram/@akshaykumar)

भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों सातवें आसमान पर हैं. उन्होंने बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार की मच-अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के गाने 'घिस घिस घिस' से अपना धमाकेदार बॉलीवुड डेब्यू किया है. इस बड़ी कामयाबी के बीच अक्षरा सिंह का एक बेहद इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फूट-फूटकर रोती हुई नजर आ रही हैं.

दरअसल, अक्षरा के इन आंसुओं के पीछे बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की कही एक बात और उनकी मां का प्यार है, जिसने एक्ट्रेस को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया.

मां की बात सुनते ही फोन पर रो पड़ीं अक्षरा
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षरा सिंह अपनी मां से फोन पर बात कर रही हैं. बातचीत के दौरान जैसे ही उनकी मां ने उनसे कहा, 'थैंक्स यूनिवर्स, थैंक्स मेरी बहादुर बच्ची...', वैसे ही अक्षरा अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख पाईं. मां के मुंह से अपनी तारीफ सुन एक्ट्रेस बच्चों की तरह रोने लगीं. मां के इन शब्दों ने अक्षरा को अंदर तक छू लिया, जिसके बाद उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे.

अक्षय कुमार की बातों ने किया भावुक
अक्षरा सिंह के इस तरह इमोशनल होने की सबसे बड़ी वजह खुद अक्षय कुमार हैं. वीडियो में अक्षरा रोते हुए बताती हैं कि फिल्म के सेट पर और गाने की रिलीज के दौरान अक्षय कुमार ने उनकी मेहनत को न सिर्फ नोटिस किया, बल्कि उसकी खुलकर तारीफ भी की. अक्षरा ने बताया कि अक्षय सर ने उन्हें भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और बेहद प्यार से कहा, 'तुम बहुत आगे बढ़ोगी.' 

Advertisement

दोस्त विशाल ने शेयर किया वीडियो
अक्षरा के इस बेहद पर्सनल और इमोशनल पल को उनके करीबी दोस्त विशाल ने अपने कैमरे में कैद किया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया. विशाल ने नोट लिखते हुए लिखा, 'जब लीजेंड खिलाड़ी कुमार आपकी मेहनत को सराहें, तो वो एहसास ही बिल्कुल अलग होता है. देखिए, यह अक्षरा का वो पल है जो बहुत कम देखने को मिलता है. इतनी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी के पीछे एक छोटा सा बच्चा भी छुपा है, जिसे कैमरे में कैद करना बहुत मुश्किल होता है. अक्षरा, हम सभी को आप पर बहुत गर्व है. ऐसे ही मेहनत करती रहिए और आगे बढ़ती रहिए.'

वहीं फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मल्टी-स्टारर स्टारकास्ट से सजी यह फिल्म इसी साल 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement