scorecardresearch
 

'भाई' मोहम्मद सिराज संग जुड़ा आशा भोसले की पोती का नाम, मचा बवाल! बोलीं- पहले दिन से...

आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ अफवाहों पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि सिराज उनके भाई जैसे हैं और अफवाहें गलत हैं. उन्होंने कहा कि ये बहुत अजीब है क्योंकि वो रूमर पता नहीं कहां और कैसे आ गया था.

Advertisement
X
सिराज संग अफेयर की खबरों पर क्या बोलीं जनाई (Photo credit: Instagram @zanaibhosle)
सिराज संग अफेयर की खबरों पर क्या बोलीं जनाई (Photo credit: Instagram @zanaibhosle)

लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले की पोती जनाई भोसले उस वक्त खूब चर्चा में आई थीं, जब उनका नाम क्रिकेटर मोहम्मज सिराज के साथ जोड़ा गया था. कहा जा रहा था कि जनाई और सिराज रिलेशनशिप में हैं. हालांकि रक्षा बंधन के मौके पर जनाई ने सभी को जवाब देते हुए मुंह बंद कर दिया था. अब जनाई ने बताया है कि इस इंसीडेंट ने उनपर कैसा असर डाला था. 

जनाई संग जुड़ा सिराज का नाम

जनाई ने हाल ही में बताया कि वो भले ही आशा भोसले की पोती हैं, लेकिन वो मीडिया अटेंशन की ज्यादा आदि नहीं हैं. सिराज संग अफेयर की अफवाहों पर वो खूब हंसे थे. पर उन्हें अंदाजा नहीं था कि ये बात इस तरह से निकलेगी. वो लोग अक्सर हैंग आउट करते हैं और सिर्फ एकसाथ स्पॉट होने से अफेयर तक की बात कह दी जाएगी. 

फिल्मीज्ञान से जनाई बोलीं- हम लोग तो बहुत हंसे थे. क्योंकि क्लेरिफिकेशन की जरूरत थी ही नहीं. उस रूमर में तो दम था ही नहीं, पता नहीं कैसे अचानक से सब बातें उड़ने लग गई थीं. मैं सिराज की इतनी इज्जत करती हूं. मैं उनकी जर्नी की बहुत रिस्पेक्ट करती हूं,वो जिस भी दौर से गुजरे हैं. मैं आपको बता सकती हूं कि मैं कभी सिराज भाई से बेहतर इंसान से नहीं मिली हूं.   

Advertisement

'हर पल साथ हैं सिराज भाई'

सिराज संग अपने रिलेशनशिप पर बात करते हुए जनाई ने कहा- वो इतने जमीन से जुड़े इंसान हैं, वो इतने नॉर्मल इंसान हैं. आप उनके साथ अपने जैसा रह सकते हैं. होता है ना, आप एक इंसान से कनेक्ट हो जाते हो तो पहले दिन से ही हमारा बॉन्ड था कि मैंने उन्हें राखी बांधी है. मेरा एक जुड़वा भाई भी है, मैं उससे बहुत अटैच्ड हूं, लेकिन टाइम डिफरेंस की वजह से हम कम बात कर पाते हैं. पर सिराज भाई का ऐसा है कि मैं कभी भी उनको फोन करूं कि भाई मेरी लाइफ में ऐसा हो गया, वो हो गया... वो हमेशा मेरे साथ खड़े हैं. आंख बंद करके मैं उनपर भरोसा कर सकती हूं.

जनाई ने आगे बताया कि वैसे तो मैं इस रूमर को क्लेरिफाई कर चुकी हूं, फिर से कर देती हूं कि वो मेरे पहले दिन से भाई हैं. वो जानते हैं मैं उनके साथ हमेशा हूं, मैं जानती हूं, इसलिए इसमें कोई कॉम्प्लिकेशन नहीं है.

जनाई सिंगिंग के साथ-साथ एक्टिंग भी कर चुकी हैं. वो छत्रपति शिवाजी, हिल पोरी हिला जैसी फिल्में कर चुकी हैं. अब वो अपने कई गानें लॉन्च करने वाली हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement