scorecardresearch
 

अमिताभ बच्चन के 'संडे दर्शन' में बेहोश हुआ फैन, मची अफरा-तफरी, वीडियो आया सामने

अमिताभ बच्चन इस रविवार को संडे दर्शन के लिए फैंस के सामने आए लेकिन आज पूरा माहौल अफरा तफरा भरा रहा. दरअसल बिग बी के दर्शन के दौरान एख फैन बेहोश हो गया.

Advertisement
X
अमिताभ बच्चन का फैन हुआ बेहोश (Photo: Instagram/viralbhayani)
अमिताभ बच्चन का फैन हुआ बेहोश (Photo: Instagram/viralbhayani)

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का अपने फैंस के लिए प्यार किसी से छिपा नहीं है. वह पिछले कई सालों से हर रविवार मुंबई के जुहू स्थित अपने बंगले के बाहर जमा होने वाले फैंस से मुलाकात करते हैं, जिसे उनके चाहने वाले प्यार से 'संडे दर्शन' कहते हैं. लेकिन इस बार का संडे दर्शन थोड़ा परेशानी और अफरा-तफरी भरा रहा.

दरअसल मुंबई में पड़ रही भीषण गर्मी और जलसा के बाहर उमड़ी भारी भीड़ की वजह से अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने आया उनका एक जबरा फैन अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़. इस घटना का वीडियो 24 मई को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसने बाकी फैंस के बीच चिंता पैदा कर दी है.

अचानक बेहोश होकर गिरा फैन
रविवार को सामने आए एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन हमेशा की तरह पूरी तरह से सफेद कुर्ता-पायजामा पहने अपने फैंस से मिलने बाहर निकले थे. उन्हें देखते ही बाहर खड़ी भीड़ बेकाबू होने लगी. इसी दौरान कड़कती धूप, उमस और भारी धक्का-मुक्की के कारण एक फैन की तबीयत बिगड़ गई और वह चक्कर खाकर बेहोश हो गया. 

उसके गिरते ही आस-पास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। वहां खड़े अन्य फैंस ने तुरंत उस शख्स को संभाला, उसे होश में लाने के लिए पानी पिलाया और हवा के लिए थोड़ी जगह बनाई. हालांकि, बेहोश हुए उस फैन की मौजूदा हालत कैसी है, इस बारे में अभी कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आ पाई है, लेकिन इस हादसे ने वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और फैंस को चिंता में डाल दिया है.

Advertisement

सालों पुरानी परंपरा है बिग बी का 'संडे दर्शन'
अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' के बाहर हर रविवार को जुटने वाली यह भीड़ कोई नई बात नहीं है. यह अब एक परंपरा बन चुकी है, जहां हर हफ्ते सैकड़ों-हजारों की तादाद में लोग सिर्फ इस उम्मीद में आते हैं कि उन्हें अपने पसंदीदा सुपरस्टार की एक झलक मिल सके. अमिताभ बच्चन भी अपने इन फैंस को कभी निराश नहीं करते और उनसे मिलते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement