scorecardresearch
 

अभिजीत भट्टाचार्य ने नेहा कक्कड़ की करोड़ों की फीस पर उठाए सवाल, बोले- अब वो कहां हैं?

सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने नेहा कक्कड़ की हाई फीस को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि नेहा ने अपनी मार्केटिंग के लिए फीस बढ़ाई है, जिससे आयोजक परेशान हैं.

Advertisement
X
शुरू हुआ नया विवाद (Photo: Social Media)
शुरू हुआ नया विवाद (Photo: Social Media)

सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने एक बार फिर नेहा कक्कड़ का नाम लेकर नए विवाद को जन्म दिया है. सिंगर ने नेहा कक्कड़ की हाई फीस पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने ये भी पूछा कि अब वो कहां हैं. आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला है क्या. 

नेहा-अभिजीत का नया विवाद
सुभोजित घोष के पाडकॉस्ट में अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा कि वो नेहा कक्कड़ का नाम लेकर उन्हें पब्लिसिटी नहीं देना चाहते. वो कहते हैं कि नेहा बेहतरीन गायिका हैं, पर अब वह कहां हैं? मैं एक करोड़ लेती हूं कहना अपना मार्केट बनाने का तरीका है. मैं कैसे कह दूं कि मैं पांच करोड़ लेता हूं, 10 करोड़ या पचास लाख? मैं ऐसे काम नहीं करता.

अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा कि नेहा बहुत जल्दी बहुत बड़ी बन गईं. वो अभी एक युवा लड़की थी. अचानक वो इतनी बड़ी हो गईं. ऐसा नहीं होना चाहिए. अपनी मार्केटिंग करो, पर इस तरीके से नहीं. अभिजीत ने कहा कि आयोजक अकसर इन मांगों के कारण परेशान होते हैं. उन्होंने श्रेया घोषाल को इस आलोचना से अलग रखा और कहा कि दूसरों को उनसे सीखना चाहिए. उन्होंने कहा- आयोजक पीड़ित हैं. उनके घर लूटे गए हैं. मैं किसी का नाम नहीं ले रहा, पर जो लोग रातोरात फेमस हुए सिवाय श्रेया के उन्हें उससे सीखना चाहिए. कुछ एक-हिट या दस-हिट वाले जो अब नहीं हैं, फिर भी आयोजकों को बहुत परेशान करते हैं. 

Advertisement

उन्होंने दावा किया कि कुछ गायकों के परिवार के सदस्य भी मांगों में शामिल हो जाते हैं. खासकर ऐसे गायकों के साथ मां और भाई टीम का हिस्सा बन जाते हैं. वो भी पोस्टर पर अपना नाम चाहते हैं. मां भी जुड़ जाती है. अभिजीत ने बताया कि आयोजक अनावश्यक खर्च उठाते हैं. एक आयोजक ने बताया कि यहां तक कि मोटल में रुके संगीतकारों को भी गायकों के होटल बुलाया जाता है, जिससे लाखों के बिल बन जाते हैं. ये भी एक तरह का अत्याचार है. 

अभिजीत ने इसी इंटरव्यू में कहा कि वो शादियों में परफॉर्म करने से दूर रहते हैं, भले ही फीस अच्छी हो. उन्होंने कहा कि लोग शादी में बहुत पैसा खर्च करते हैं. वो जो सिंगर ज्यादा मांगता है, उसे बुला लेते हैं. पर वे मुझे नहीं बुला पाएंगे. मुझे देखने के लिए लोगों को मेरे कॉन्सर्ट में आना पड़ता है. 

देखते हैं कि नेहा इसका कैसे जवाब देती हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement