scorecardresearch
 

52 की उम्र में 26 साल छोटी लड़की से रचाई शादी, तानों ने बिगाड़ा पत्नी संग रिश्ता? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

मिलिंद सोमन की पत्नी उनसे 26 साल छोटी हैं. उम्र का बड़ा फासला होने की वजह से मिलिंद और उनकी पत्नी को शादी के वक्त काफी ट्रोल किया गया था. मिलिंद ने अब हेटर्स को जवाब दिया है.

Advertisement
X
अंकिता कोंवर संग रिश्ते पर बोले मिलिंद (Photo: Instagram @ankita_earthy)
अंकिता कोंवर संग रिश्ते पर बोले मिलिंद (Photo: Instagram @ankita_earthy)

फेमस मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन ने साल 2018 में 26 साल छोटी अंकिता कोंवर से शादी रचाकर हलचल मचा दी थी. 52 की उम्र में महज 26 साल की लड़की से शादी करने पर मिलिंद को तगड़ी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. उम्र के फासले पर हुई ट्रोलिंग पर अब सालों बाद मिलिंद सोमन ने रिएक्ट किया है. उन्होंने बताया कि ट्रोलिंग का उनकी पत्नी पर असर पड़ा. लेकिन इससे डील करने में उन्होंने पत्नी की मदद की. 

उम्र के फासले पर क्या बोले मिलिंद?

Zoom संग बातचीत में मिलिंद ने कहा- मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ा. लेकिन अंकिता को फर्क पड़ता था, क्योंकि उन्हें ज्यादा एक्सपीरियंस नहीं था. हमने इस बारे में बात की. मैंने उन्हें समझाया कि ट्रोल्स न तो आपको जानते हैं और न ही मुझे, इसलिए वो जो कुछ भी कहते हैं ये उनकी राय है और उन्होंने यह बात बहुत जल्दी समझ ली, इसके लिए उन्हें पूरा क्रेडिट जाता है. 

'समझाने के बाद उन्होंने ट्रोलिंग के बारे में नहीं सोचा और मुझे लगता है कि इसका कारण हमारे रिश्ते की गहराई है. आज हमारे रिश्ते को पहले से कहीं ज्यादा लोग स्वीकार करते हैं. ऐसा नहीं है कि हमें इसकी जरूरत है. बस इसे देखकर अच्छा लगता है. लोग इस बात से खुश हैं कि हमारा रिश्ता 13 साल तक चला.'

Advertisement

26 साल छोटी है पत्नी

इससे पहले HT संग बातचीत में मिलिंद ने स्वीकार किया था कि उम्र और सांस्कृतिक अंतर के बावजूद, उन्होंने और अंकिता ने अपने रिश्ते के लिए जगह बना ली है. उन्होंने कहा था- वो मुझसे 26 साल छोटी हैं, इसलिए जाहिर है कि उनकी सोच, परवरिश और जिस माहौल में वो पली-बढ़ी हैं, उसमें बहुत बड़ा अंतर है. उनके विचार बिल्कुल अलग और अद्भुत हैं. 

'अंकिता असम से हैं और मैं महाराष्ट्रीयन हूं. हम दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं. हम अलग-अलग पीढ़ियों से हैं, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से हैं, हमारी भाषाएं और खाने की आदतें भी अलग हैं. फिर भी, जिस तरह से हम एक-दूसरे को ढूंढ पाए और वो जगह पा सके, जहां हम अपने विचारों, भावनाओं और आत्माओं को एक कर सकें, वो बहुत खास है. मैं कह सकता हूं कि उनके कारण मेरा जीवन और भी बेहतर हो गया है.'

बता दें कि अंकिता एक एयर होस्टेस थीं और उनकी मुलाकात मिलिंद से चेन्नई के एक होटल में हुई थी. दोनों की दोस्ती हुई और फिर रिश्ता प्यार में बदल गया था. कपल ने 2018 में शादी कर ली थी. सालों बाद भी उनका रिश्ता अटूट है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement