आशिकी जैसी फिल्म से पब्लिक को प्यार सिखाने वाले बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राहुल रॉय इन दिनों अपनी रील्स या यूजर्स की भाषा में कहें तो 'क्रिंज' और 'दुखद' रील्स को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि राहुल ने सफाई देते हुए इसे अपनी मजबूरी बताया.
राहुल ने कहा कि वो अपना काम ईमानदारी के साथ करना चाहते हैं. ब्रेन स्ट्रोक से पहले के उनके कुछ कानूनी मसले हैं, जिसके लिए वो इस तरह के काम कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें पैसे चुकाने हैं.
राहुल ने इसे अपनी मजबूरी बताते हुए काम मांगा और ये भी कहा कि अब मैं इसे दोबारा नहीं करने वाला हूं. एक्टर ने बताया कि वो बस मेहनत करके कमाकर खाना चाहते हैं. दूसरों का मजाक का उड़ाकर नहीं.
राहुल के दिए बयान और इन रील्स के बाद उस महिला की चर्चा शुरू हो गई है. यूजर्स का कहना है कि तो क्या डॉक्टर ने राहुल की मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे ऐसे वीडियोज में काम करवाया. साथ ही कई पूछ रहे हैं कि वो आखिर हैं कौन?
राहुल के साथ वीडियो में दिख रहीं महिला डॉक्टर वनिता घाडगे देसाई हैं. वनिता इंस्टाग्राम पर कंटेंट क्रिएट करती हैं, और उनकी प्रोफाइल के पुराने पोस्ट को देखा जाए तो पता चलता है कि वो राहुल को बहुत पहले से जानती हैं.
राहुल के साथ वनिता, दो साल पहले- दिसंबर 2024 में भी आशिकी के गाने 'मैं दुनिया भुला दूंगा' पर वीडियो बना चुकी हैं. वीडियो में दोनों काफी हंसते मुस्कुराते दिखाई देते हैं.
वनिता ने हाल ही में कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जहां उनके पूरे करियर की झलक मिली. वो चीफ मिनिस्टर से लेकर पुलिस तक के कार्यक्रमों का जिम्मा ले चुकी हैं.
इन वीडियो के कमेंट्स सेक्शन को टटोला जाए तो, राहुल-वनिता का सपोर्ट करने वाले यूजर्स के मुताबिक, वनिता वो डॉक्टर हैं जिन्होंने राहुल का ब्रेक स्ट्रोक की बीमारी के दिनों में इलाज किया था.
वहीं वो कई सरकारी सामाजिक कार्यों से जुड़ी भी बताई जाती हैं. उन्होंने कई पोस्ट किए हैं, जहां वो कृषि मंत्री धनंजय मुंडे के एग्रीकल्चरल प्रोग्राम को होस्ट करती दिखीं.
डॉ. वनिता 2018 में दूरदर्शन पुणे के लिए कृषि शोज की एंकरिंग भी कर चुकी हैं. उनके यूट्यूब पेज पर उनके काम से जुड़े कई वीडियोज अपलोडेड हैं.