scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

अर्चना गौतम को पसंद गुंडे लड़के, चाहती हैं उनके जैसा बनना, नाराज हुए यूजर्स

archana gautamm
  • 1/8

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस अर्चना गौतम अक्सर अपने बेबाक अंदाज से लाइमलाइट लूटती नजर आती हैं. वो जिस तरह से बात करती हैं, वो सुनकर हर कोई उनका दीवाना बन जाता है. 

Photo: Instagram @archanagautamm

 

 

archana gautam
  • 2/8

अर्चना के बोलने का अंदाज काफी चटपटा है, वो कभी भी कुछ भी बोलती नजर आती हैं. बीते दिनों उन्होंने पॉलिटिशियन राघव चड्ढा और चिराग पासवान के लिए अपने प्यार का इजहार किया था.   

Photo: Instagram@archanagautamm

Archana gautam
  • 3/8

अब अर्चना ने बताया है कि उन्हें किस तरह के लड़के पसंद है, जिनसे वो शादी करना चाहेंगी. फिल्मीज्ञान संग बातचीत में एक्ट्रेस ने अपनी पसंद पर राज खोला है.

Photo: Instagram @archanagautamm

Advertisement
Archana Gautam
  • 4/8

अर्चना ने कहा कि उन्हें गुंडे टाइप लड़के पसंद है, क्योंकि वो मानती हैं कि अगर ऐसे लड़के आसपास रहेंगे तो कोई भी उनसे पंगा नहीं ले पाएगा. एक्ट्रेस ने कहा कि वो भी गुंडी बनकर रहना चाहती हैं.

Photo: Instagram @archanagautamm

Archana gautam
  • 5/8

'उनके साथ रहकर मैं भी थोड़ी गुंडी बनना चाहती हूं. ऐसा करके मैं लोगों की रक्षा करना चाहती हूं.' जब अर्चना से इसके पीछे का कारण पूछा गया, तो उन्होंने कहा- अगर आपके अंदर पावर है, तो आपकी कौन सुनेगा?

Photo: Instagram @archanagautamm 

archana gautam
  • 6/8

अर्चना का ये बयान सोशल मीडिया पर कई यूजर्स को पसंद नहीं आया है. उनका मानना है कि एक्ट्रेस की ये डिमांड सही नहीं है. वो कह रहे हैं कि आगे चलकर शायद उन्हें अपनी बात पर पछतावा हो.

Photo: Instagram @archanagautamm

 

Archana gautam
  • 7/8

अर्चना गौतम कुछ वक्त पहले द 50 रियलिटी शो में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने काफी अच्छा परफॉर्म भी किया था. लेकिन फिनाले से कुछ वक्त पहले ही वो बाहर हुई थीं. 

Photo: Instagram @archanagautamm

archana gautam
  • 8/8

अर्चना इससे पहले सलमान के शो बिग बॉस 16 में भी रनर-अप रही थीं. उस शो में उनकी और शिव ठाकरे के बीच अच्छी खासी टक्कर देखने मिली थी, जो बाद में द 50 में भी जारी रही. 

Photo: Instagram @archanagautamm

Advertisement
Advertisement