scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

'सतलुज' में दिलजीत की पत्नी बन छाई, दमदार एक्टिंग से जीता दिल, कौन है ये हसीना?

Geetika Vidya Ohlyan
  • 1/11

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को लेकर इन दिनों ओटीटी की दुनिया में भारी हलचल मची हुई है. रिलीज के महज दो दिन के भीतर ही फिल्म को भारत में प्लेटफॉर्म से अचानक हटा दिया गया. फिल्म को लेकर मचे इस बवाल के बीच, इसमें दिलजीत दोसांझ की पत्नी का दमदार किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस गीतिका विद्या ओहल्यान अचानक सुर्खियों में आ गई हैं. (Photo: Instagram/@geetikavidya)

Geetika Vidya Ohlyan
  • 2/11

फिल्म में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली गीतिका के बारे में हर कोई जानना चाहता है. आइए आपको बताते हैं कि आखिर गीतिका विद्या ओहल्यान कौन हैं.
 (Photo: Instagram/@geetikavidya)

Geetika Vidya Ohlyan
  • 3/11

गीतिका विद्या ओहल्यान मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं और अपनी रॉ एंड रीयलिस्टिक एक्टिंग के लिए पहचानी जाती हैं. गीतिका ने ग्लैमर की चकाचौंध से दूर हमेशा कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा को तरजीह दी है.  (Photo: Instagram/@geetikavidya)

Advertisement
Geetika Vidya Ohlyan
  • 4/11

'सतलुज' फिल्म में दिलजीत दोसांझ जैसे बड़े स्टार के अपोजिट उनकी परफॉर्मेंस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह कितनी मंझी हुई कलाकार हैं. फिल्म में उन्होंने परमजीत कौर खालड़ा का रोल निभाया है. (Photo: Instagram/@geetikavidya)

Geetika Vidya Ohlyan
  • 5/11

एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले गीतिका ने अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मशहूर किरोड़ी मल कॉलेज (KMC) से अंग्रेजी साहित्य (English Literature) में ग्रेजुएशन किया है.  (Photo: Instagram/@geetikavidya)

Geetika Vidya Ohlyan
  • 6/11

कॉलेज के दिनों के दौरान ही उनका झुकाव कला और रंगमंच की तरफ हुआ. वह कॉलेज की मशहूर थिएटर सोसाइटी 'द प्लेयर्स' (The Players) का हिस्सा रहीं, जहां उन्होंने एक्टिंग की बारीकियों को सीखा और खुद को एक बेहतरीन कलाकार के रूप में तराशा.  (Photo: Instagram/@geetikavidya)

Geetika Vidya Ohlyan
  • 7/11

एक छात्र के तौर पर अपनी यात्रा को आगे बढ़ाते हुए गीतिका ने खुद को सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं रखा. थिएटर सोसाइटी का हिस्सा रहते हुए उन्होंने स्ट्रीट प्ले (नुक्कड़ नाटक) और स्टेज शो के लिए कई स्क्रिप्ट्स लिखीं. इसके साथ ही उन्होंने नाटकों में बेहतरीन अभिनय करने के साथ-साथ उनका निर्देशन भी किया. (Photo: Instagram/@geetikavidya)

Geetika Vidya Ohlyan
  • 8/11

दिल से पूरी तरह एक रंगकर्मी (थिस्पियन) होने के नाते, उन्होंने भारत के पहले भव्य बॉलीवुड म्यूजिकल शो 'ज़ंगूरा' (Zangoora) के लिए एक एक्टर के तौर पर 300 से अधिक लाइव शोज किए, जो उनके करियर का एक बड़ा एक्सपीरियंस साबित हुआ. (Photo: Instagram/@geetikavidya)

Geetika Vidya Ohlyan
  • 9/11

एक्टिंग के अलावा गीतिका एक बेहतरीन वॉयस-ओवर आर्टिस्ट भी हैं. उन्होंने गूगल (Google) और स्पाइसजेट (SpiceJet) जैसे बड़े वैश्विक ब्रांड्स के कमर्शियल प्रमोशन्स के लिए अपनी आवाज दी है. इसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया. उनकी पहली फिल्म 'सोनी' (Soni) थी, जिसने दुनिया भर में धूम मचाई.  (Photo: Instagram/@geetikavidya)

Advertisement
Geetika Vidya Ohlyan
  • 10/11

इस फिल्म ने 20वें मामी (MAMI) मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2018 में 'लैंगिक समानता पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म' का पुरस्कार जीता. इतना ही नहीं, अगस्त 2018 में वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इसका वर्ल्ड प्रीमियर हुआ और चीन के पिंग्याओ फिल्म फेस्टिवल 2018 में इसने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब अपने नाम किया. बाद में जनवरी 2019 में इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया, जहां गीतिका के काम को खूब सराहा गया. (Photo: Instagram/@geetikavidya)

Geetika Vidya Ohlyan
  • 11/11

गीतिका ने अपने अब तक के करियर में चुनिंदा लेकिन बेहद प्रभावशाली काम किया है. जिसमें सोनी, थप्पड़, नवाब और तेरा क्या होगा नवाब जैसी फिल्में शामिल है. इस समय वो सतलुज को लेकर चर्चा में है. जिसमें दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए उनकी पत्नी का मुख्य किरदार निभाया, जो इस समय काफी चर्चा में है. (Photo: Instagram/@geetikavidya)

Advertisement
Advertisement