बधाई हो! 6 जुलाई को अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर शादी करके हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं. बोनी कपूर की लाडली की शादी मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में हुई.
अंशुला और रोहन की शादी के कई वीडियोज-फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. कोरल पीच लहंगे में वो एकदम परफेक्ट ब्राइड लगीं.
सिर से लेकर पांव तक अंशुला दुल्हन के रूप में ऐसी सजीं कि उन पर से निगाहें हटाना मुश्किल रहा. शादी की तस्वीरों में रोहन और अंशुला की मुस्कान दिल जीतने वाली थी.
शादी से पहले अंशुला नारियल पानी पीकर खुद को चिल रखती दिखीं. उनका एटीट्यूड कूल ब्राइड की तरह था, जो शादी से पहले किसी तरह की टेंशन लेती नहीं दिखीं.
अंशुला भाई अर्जुन कपूर और पापा बोनी कपूर का हाथ थामकर मंडप में पहुंचीं. अर्जुन मस्त अंदाज में बहन को मंडप पर लेकर पहुंचे.
हालांकि, बेटी को दुल्हन के जोड़े में देखकर बोनी कपूर इमोशनल नजर आए. बेटी को मंडप पर ले जाते हुए वो किसी तरह अपने इमोशन्स कंट्रोल करते दिखे.
रीति-रिवाजों से शादी करने के बाद अंशुला और रोहन ने उसी वक्त अपनी शादी रजिस्टर कराई. शादी रजिस्टर कराने के बाद अंशुला की खुशी का ठिकाना नहीं था.
अंशुला की वेडिंग फोटोज दिल जीत लेने वाली हैं, जिस तरह पूरे परिवार ने मिलकर उनकी शादी में चार चांद लगाए. वो नजारा बेहद अद्भुत था.
शादी में अर्जुन ने भाई का फर्ज निभाया. खुशी कपूर और जाह्ववी कपूर ने बहनों का फर्ज निभाया. घर की शादी में भाई-बहनों का प्यार देखकर चाहने वालों का मन खुश हो गया है.
All Photos: Instagram @anshulakapoor