मशहूर पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह इस समय अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. दूल्हा बने बादशाह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखने के बाद ऐसी चर्चा है कि बादशाह ने गुपचुप शादी रचाकर अपना घर बसा लिया है. फैंस बादशाह की दुल्हन के बारे में जानने को बेताब हैं. आइए बताते हैं तस्वीरों में दिख रहीं बादशाह की दुल्हनिया कौन हैं और क्या करती हैं.
(Photo:Social Media)
बादशाह के साथ वायरल वेडिंग फोटोज में नजर आ रही लड़की उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड ईशा रिखी हैं. तस्वीरों में दोनों सादगी से ट्रेडिशनल वेडिंग करते नजर दिखाई दे रहे हैं.
(Photo:Social Media)
ईशा सुर्ख लाल सूट में दुल्हन बनी हुई नजर आ रही हैं. वहीं बादशाह कुर्ते पायजामे में दिखाई रहे हैं. बादशाह ने सिर पर पगड़ी भी पहनी हुई है. दोनों गले में वरमाला भी पहने दिखाई दे रहे हैं. दोनों पारंपरिक रस्में निभाते हुए देखे जा सकते हैं, जिन्हें देखकर लग रहा है कि उन्होंने शादी कर ली है.
(Photo:Social Media)
हालांकि, बादशाह या ईशा ने अभी तक अपनी शादी की खबरों को कंफर्म नहीं किया है. बता दें कि बादशाह की रूमर्ड नई दुल्हन ईशा रिखी एक फेमस पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं.
(Photo:Social Media)
ईशा रिखी का जन्म 1993 में चंडीगढ़ में हुआ था. ईशा पंजाबी सिनेमा का जाना-माना नाम हैं. उन्होंने फिल्म 'नवाबजादे' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था.
(Photo:Social Media)
रिपोर्ट्स की मानें तो ईशा और बादशाह एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मिले थे, जिसके बाद उनकी नजदीकियां बढ़ गईं. लंबे समय से उनकी डेटिंग की चर्चा है. खास बात ये है कि ईशा, बादशाह के साथ एक जूलरी एडवरटाइजमेंट में भी नजर आ चुकी हैं.
(Photo: Instagram @isharikhi)
ईशा रिखी रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस और बोल्ड हैं. सोशल मीडिया पर उनकी कई सिजलिंग तस्वीरें हैं. उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है.
(Photo: Instagram @isharikhi)
बादशाद की पर्सनल लाइफ की बात करें तो पहली पत्नी संग उनका तलाक हो चुका है. बादशाह की पहली शादी 2012 में जैस्मिन मसीह से हुई थी. इस शादी से कपल की एक बेटी भी है. मगर 2019 में दोनों का तलाक हो गया था.
(Photo: Instagram @isharikhi)
अब बादशाह की दूसरी शादी की जोरों-शोरों पर चर्चा है. हालांकि, अभी तक ये क्लियर नहीं हुआ है कि बादशाह ने सचमें दूसरी शादी कर ली है या फिर ये उनके शूट की तस्वीरें हैं.
(Photo: Instagram @isharikhi)