शिव ठाकरे ने द 50 शो जीतकर ये साबित कर दिया है कि वो रियलिटी शो के नए किंग हैं. इससे पहले शिव बिग बॉस मराठी के विनर भी रह चुके हैं. सलमान खान के बिग बॉस 16 के फर्स्ट रनर अप भी थे. शिव ने अपने गेम प्लान से हमेशा फैंस को इंप्रेस किया है. आज उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है.
(Photo: Instagram @shivthakare9)
लेकिन इस मुकाम पर पहुंचना शिव के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था. उन्होंने जिंदगी में काफी मुश्किल वक्त देखा है. एक वक्त ऐसा था, जब उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. शिव पिता की मदद करने के लिए पान की दुकान पर काम करते थे.
(Photo: Instagram @shivthakare9)
शुरुआत में वो परिवार संग स्लम एरिया में रहते थे. परिवार की मदद करने के लिए वो कई छोटी-मोटी नौकरी करते थे. कभी उन्होंने अखबार बेचे तो कभी दूध के पैकेट डिलीवर करके गुजारा किया.
(Photo: Instagram @shivthakare9)
फिर उन्होंने कोरियोग्राफर के तौर पर भी काम किया. वो इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में भी नौकरी कर चुके हैं, जहां वो छोटे इवेंट्स, फंक्शन्स, डांस शोज मैनेज करते थे.
(Photo: Instagram @shivthakare9)
शिव ने फिर रियलिटी शो की दुनिया में कदम रखा और यहां से उनकी किस्मत चमक उठी. रोडीज के ऑडिशन के दौरान शिव ने बताया था कि वो डांस क्लास से महीने के 20 से 22 हजार रुपये कमाते थे.
(Photo: Instagram @shivthakare9)
रोडीज के बाद शिव ने बिग बॉस मराठी 2 में कदम रखा. अपने स्मार्ट गेम प्लान और स्ट्रैटिजी से उन्होंने फैंस का दिल जीता और शो के विनर बने. शिव, सलमान खान के बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ चुके हैं. इन शोज से उन्हें तगड़ा फेम मिला.
(Photo: Instagram @shivthakare9)
शिव आज फैंस के दिलों पर राज करते हैं. रियलिटी शो स्टार से वो एक्टर और इंफ्लुएंसर भी बन चुके हैं. सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव हैं.
(Photo: Instagram @shivthakare9)