scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

कौन हैं असमिया एक्ट्रेस सुरभि दास? जिसने रामायण की 'सीता' को किया ओवरशैडो

Who is actress Surabhi Das
  • 1/9

फिल्ममेकर नितेश तिवारी की मचअवेटेड फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है. मुख्य किरदारों के अलावा फैंस यह जानने के लिए भी बेहद एक्साइटेड हैं कि इस पौराणिक महाकाव्य में सीता जी की बहनों का रोल कौन निभा रहा है. अब इसी सस्पेंस से पर्दा उठाते हुए एक चर्चित टीवी एक्ट्रेस ने फिल्म में अपनी एंट्री पर मुहर लगा दी है. (Photo: Instagram/surabhi_das22)
 

Who is actress Surabhi Das
  • 2/9

टीवी शो 'निमा डेंजोंगपा' और 'पांड्या स्टोर' से घर-घर में पहचान बनाने वाली असमिया एक्ट्रेस सुरभि दास नितेश तिवारी की 'रामायण' का हिस्सा बनने जा रही हैं. (Photo: Instagram/surabhi_das22)

Who is actress Surabhi Das
  • 3/9

सुरभि ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि फिल्म में वह माता सीता की सबसे छोटी बहन और शत्रुघ्न की पत्नी 'श्रुतकीर्ति' के किरदार में नजर आएंगी. (Photo: Instagram/surabhi_das22)

Advertisement
Who is actress Surabhi Das
  • 4/9

सुरभि दास ने इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के अपने सफर का खुलासा भी किया है. उन्होंने बताया कि इस रोल के लिए उन्होंने सबसे पहले मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के ऑफिस में ऑडिशन दिया था. ऑडिशन देने के लगभग दो महीने बाद, जब वह अपने टीवी शो 'पांड्या स्टोर' की शूटिंग में व्यस्त थीं, तब उन्हें मेकर्स की तरफ से रोल में सिलेक्ट होने का फाइनल कॉल आया. (Photo: Instagram/surabhi_das22)

Who is actress Surabhi Das
  • 5/9

वहीं ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर यह बहस भी छिड़ गई है कि सुरभि दास ने अपनी झलक से साई पल्लवी को भी ओवरशैडो (फीका) कर दिया है. (Photo: Instagram/surabhi_das22)

Who is actress Surabhi Das
  • 6/9

हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले सुरभि दास ने असमिया सिनेमा और टीवी में अपनी एक खास पहचान बनाई थी. अपने सपनों को उड़ान देने के लिए वह असम से मुंबई आईं और टीवी धारावाहिक 'निमा डेंजोंगपा' के जरिए हिंदी टीवी इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखा. इसके बाद वह पॉपुलर शो 'पांड्या स्टोर' में दिखीं, जिससे उन्हें टीवी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल हुई. (Photo: Instagram/surabhi_das22)

Who is actress Surabhi Das
  • 7/9

हिंदी और असमिया प्रोजेक्ट्स के अलावा सुरभि दास बंगाली सिनेमा में भी अपना हुनर दिखा चुकी हैं. साल 2022 में रिलीज हुई बंगाली फिल्म 'दादा तुमी दुष्टो बोर' (Dada Tumi Dusto Bor) में भी उन्होंने काम किया था, जहां उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी सराहा था. (Photo: Instagram/surabhi_das22)

Who is actress Surabhi Das
  • 8/9

आने वाले दिनों में सुरभि कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स में अपनी अदाकारी का जादू बिखेरने वाली हैं. 'रामायण' के अलावा वह 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित एक फिल्म में एक मजबूत महिला का किरदार निभाती दिखेंगी.  (Photo: Instagram/surabhi_das22)

Who is actress Surabhi Das
  • 9/9

इसके साथ ही वह जाने-माने डायरेक्टर विकास बहल की अगली फिल्म 'दिल का दरवाजा खोलना डार्लिंग' का भी अहम हिस्सा हैं. (Photo: Instagram/surabhi_das22)

Advertisement
Advertisement
Advertisement