scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

बेटे की डिलीवरी के बाद पहली बार दिखीं कटरीना कैफ, बदला लुक

कटरीना कैफ
  • 1/8

कटरीना कैफ और विक्की कौशल, बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक हैं. दोनों ने 7 नवंबर 2025 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था. उनके घर नन्हा राजकुमार आया है, जिसका नाम कपल ने विहान कौशल रखा.

Photos: Yogen Shah/Instagram/@katrinakaif

कटरीना कैफ
  • 2/8

विहान के दो महीने का होने पर कटरीना और विक्की ने उसकी पहली झलक फैंस को दी थी. 7 जनवरी को दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपने हाथों में बच्चे का छोटा-सा हाथ लिये हुए फोटो शेयर की.

कटरीना कैफ
  • 3/8

कटरीना कैफ ने अपनी प्रेग्नेंसी को सीक्रेट रखा था. उन्हें पब्लिक में नहीं देखा गया. ये चीज उन्होंने डिलीवरी के बाद भी जारी रखी. बेटे के जन्म के बाद से उन्होंने बाहर बिल्कुल कदम नहीं रखा था. हालांकि अब एक्ट्रेस की पहली झलक मिल गई है.

Advertisement
कटरीना कैफ
  • 4/8

कटरीना कैफ को बेटे विहान के जन्म के बाद पहली बार मुंबई में दोस्त के साथ बाहर जाते देखा गया. कटरीना अपनी दोस्त और लेखिका यासमीन कराचीवाला के साथ बाहर निकली थीं. हालांकि उन्होंने अपना चेहरा मास्क से छिपाया हुआ था.

कटरीना कैफ
  • 5/8

कार में बैठी कटरीना कैफ ने पैपराजी को देखकर हैलो करते हुए हाथ हिलाया. साथ ही प्यारी स्माइल भी दी. एक्ट्रेस यहां नो मेकअप लुक में नजर आईं. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं.

कटरीना कैफ
  • 6/8

फैंस भी कटरीना कैफ को लंबे वक्त के बाद देखकर खुश हैं. कई यूजर्स का कहना है कि वो एक्ट्रेस को मिस कर रहे थे. वहीं कुछ का कहना है कि 'बेबी होने के बाद सब बिजी हो जाते हैं और कटरीना डिलीवरी के बाद रिकवरी मोड में हैं'.

कटरीना कैफ
  • 7/8

हाल ही में कटरीना के पति और एकत्र विक्की कौशल, द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के एक इवेंट में शामिल हुए थे. यहां उन्होंने बीवी की तारीफ की थी. उन्होंने कहा था, 'अभी मां ही सुपरहीरो की तरह काम कर रही हैं. उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान योद्धा की तरह काम किया है और मां के रूप में भी योद्धा बनी हुई हैं. मैं उन पर बहुत गर्व करता हूं और उनसे बहुत प्यार करता हूं.'

कटरीना कैफ
  • 8/8

इसी इवेंट में एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने विक्की से पूछा था कि पिता बनने का उनका एक्सपीरिएंस कैसा है. इसपर एक्टर ने कहा था, 'वह (विहान) अभी तीन महीने का है, तीन महीने के बच्चे के साथ एक पिता को बहुत कम काम करना पड़ता है, मैं बस चीयरलीडर बनने की कोशिश कर रहा हूं और इंतजार कर रहा हूं कि वह बड़ा हो जाए ताकि मैं ज्यादा योगदान दे सकूं.'

Advertisement
Advertisement