वड़ा पाव गर्ल (चंद्रिका दीक्षित) की शादीशुदा जिंदगी में भूचाल आया हुआ है. पति युगम गेरा संग उनका रिश्ता नाजुक मोड़ से गुजर रहा है. दोनों एक दूसरे पर धोखा देने का आरोप लगा रहे हैं. उनका झगड़ा घर की चार दीवारों से निकलकर पब्लिक हो चुका है. इस बीच चंद्रिका सोशल मीडिया पर मिस्ट्री मैन संग रोमांटिक होते हुए दिख रही हैं.
Photo: Instagram @chandrika.dixit
मिस्ट्री मैन संग आए दिन वो रोमांटिक रील्स बनाती हैं. कभी मिस्ट्री मैन चंद्रिका की मांग में सिंदूर भरता है, तो कभी चंद्रिका को अपनी बांहों में लिया नजर आता है. दोनों ने फेक वेडिंग शूट भी कराया था. फैंस के मन में बस यही सवाल है कौन है ये मिस्ट्री मैन?
Photo: Instagram @kon_mysteryman
फ्री प्रेस जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक, चंद्रिका का मिस्ट्री मैन अलीगढ़ से है. मिस्ट्री मैन ने दावा किया है कि वो दिल्ली में पला बढ़ा है और पेशे से कंटेंट क्रिएटर है. उनका दावा है वो सिंगर भी हैं. मैक्स हॉस्टिपल में काम करने का उन्हें एक्सपीरियंस है.
Photo: Instagram @kon_mysteryman
उनका कहना है उन्हें एकता कपूर के शो से ज्यादा टीआरपी मिल रही है. उनके और चंद्रिका के कंटेंट को अच्छी व्यूअरशिप मिल रही है. मिस्ट्री मैन ने चंद्रिका के पति युगम गेरा को निशाने पर लिया है.
Photo: Instagram @kon_mysteryman
मिस्ट्री मैन ने एक पॉडकास्ट में कहा कि युगम रैपिडो चलाता था. चलाता है और जिस तरीके से उसके हालात रहे हैं वो वापस रैपिडो पर आ जाएगा.
Photo: Instagram @chandrika.dixit
मिस्ट्री मैन ने कहा कि वो हमेशा से चंद्रिका के लिए अच्छा चाहते थे. वो चाहते थे चंद्रिका और युगम साथ रहें. उन्होंने चंद्रिका संग रोमांटिक रिलेशन की खबरों को नकारा. उनके मुताबिक, ये सब फैंस का किया धरा है.
Photo: Instagram @chandrika.dixit
चंद्रिका संग हुई पहली मुलाकात पर मिस्ट्री मैन ने बताया कि वो उनकी दुकान में वड़ा पाव खाने जाते थे. उस वक्त वे दोनों पहली बार मिले थे. बिग बॉस में जाने से पहले चंद्रिका ने अपना स्टॉल खोला था, वो वहां पर वड़ा पाव खाने जाते थे.
Photo: Instagram @chandrika.dixit
मिस्ट्री मैन ने कहा कि वो बुरे वक्त में चंद्रिका को सपोर्ट करना चाहते हैं. उनका साथ देना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वो और चंद्रिका मिलकर वड़ा पाव शॉप नहीं खोलने जा रहे हैं.
Photo: Instagram @chandrika.dixit
मानस के पॉडकास्ट में मिस्ट्री मैन ने कहा कि चंद्रिका और उनके पति को मिलकर बात करनी चाहिए. अपने रिश्ते को सुलझाना चाहिए. उनके मुताबिक, युगम जानबूझकर मैटर नहीं सुलझा रहे हैं.
Photo: Instagram @kon_mysteryman