scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

तमन्ना से ब्रेकअप के बाद मिस्ट्री गर्ल संग दिखे मटका किंग विजय वर्मा, कौन है ये?

विजय वर्मा
  • 1/8

बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा चर्चा में बने हुए हैं. विजय को हाल ही में मुंबई में एक रेस्टोरेंट से बाहर आते देखा गया. यहां एक्टर कैजुअल लुक में थे. आंखों पर चश्मा लगाए, उनका लुक काफी क्यूट लग रहा था.

विजय वर्मा
  • 2/8

इसमें खास बात थी विजय के साथ नजर आईं एक मिस्ट्री वुमन. विजय रेस्टोरेंट से निकले, तो उनके पीछे एक महिला को चलते देखा गया. सोशल मीडिया पर हर तरफ शोर मचा और यूजर्स जानने के लिए उतावले होने लगे कि एक्टर के साथ ये महिला आखिर कौन है.

आलिया कुरैशी
  • 3/8

ब्लैक शॉर्ट्स और ब्राउन टॉप पहने नजर आई ये महिला कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस आलिया कुरैशी हैं. आलिया और विजय के साथ नजर आने के बाद दोनों की डेटिंग की अफवाहें बॉलीवुड के गलियारों में उड़ने लगी हैं. माना जा रहा है कि एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद एक्टर को एक बार फिर प्यार हो गया है.

Advertisement
आलिया कुरैशी
  • 4/8

आलिया कुरैशी को शाहरुख खान के साथ 2023 की फिल्म 'जवान' में देखा गया था. इस ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म में उन्होंने शाहरुख के किरदार आजाद के साथ दूसरों का भला करने की कोशिश कर रही लड़की जाह्नवी का किरदार निभाया था.

shah rukh khan Aaliyah Qureishi
  • 5/8

इसके अलावा आलिया को इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की नेटफ्लिक्स फिल्म 'नादानियां' में भी अहम रोल निभाते देखा जा चुका है. उन्होंने इसके अलावा कई वेब शो में भी कमाल का काम करके दिखाया है.

आलिया कुरैशी
  • 6/8

आलिया कुरैशी बेहद टैलेंटेड हैं. उन्होंने 'इटरनली कन्फ्यूज्ड', 'ईगर फॉर लव' और 'बंदिश बैंडिट्स' जैसी सीरीज में अहम किरदारों को निभाया है. उनके काम ने फैंस का खूब मनोरंजन किया.

आलिया कुरैशी
  • 7/8

एक्टिंग के अलावा आलिया कुरैशी को अपने म्यूजिक करियर के लिए भी जाना जाता है. उनका स्टेज नेम झल्ली है. साल 2018 में आलिया ने अपना पहला सिंगल 'प्रिटी' रिलीज किया था. 2022 में उनका गाना 'मुकद्दर', 2023 में 'पराये' और 'डॉन्ट कम बैक' रिलीज हुआ था.

आलिया कुरैशी
  • 8/8

विजय वर्मा के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उनकी नई सीरीज 'मटका किंग' हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. इसमें अपने काम के लिए एक्टर तारीफें बटोर रहे हैं.

Photos: Yogen Shah/Instagram/@jhalliverse

Advertisement
Advertisement