बॉलीवुड के सबसे प्यारे और चर्चा में रहने वाले कपल्स में से एक सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं. 23 जून को इस खूबसूरत जोड़े की शादी को पूरे दो साल हो गए हैं. इस खास और बेहद रोमांटिक दिन का जश्न मनाने के लिए दोनों ने भारत से दूर थाईलैंड के खूबसूरत आइलैंड फुकेट (Phuket) को चुना. (Photo:Instagram/aslisona)
सोनाक्षी ने अपने इस वेकेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने बेहद प्यारा कैप्शन भी लिखा, 'आसमान ने हमारे साथ हमारी दूसरी सालगिरह मनाई…'. (Photo:Instagram/aslisona)
इस फोटो में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का बैक लुक नजर आ रहा है. दोनों सफेद रंग के स्टाइलिश आउटफिट्स में समंदर किनारे खड़े हैं. जहीर ने बड़े ही प्यार से सोनाक्षी के कंधे पर अपना हाथ रखा हुआ है. (Photo:Instagram/aslisona)
इस कपल का बेहद रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है. शाम के ढलते रंगों और ऊंचे-ऊंचे पेड़ों के बीच, दोनों एक-दूसरे की बाहों में खोए हुए नजर आ रहे हैं. बैकग्राउंड में एक खूबसूरत कैनोपी लगा है, जिसे खूबसूरत फेयरी लाइट्स से सजाया गया है. (Photo:Instagram/aslisona)
उनके खास एनिवर्सरी डिनर की एक खूबसूरत वाइड झलक दिखाई दे रही है. जहीर ने सोनाक्षी के लिए समंदर के ठीक सामने एक बेहद ही खूबसूरत और प्राइवेट डिनर डेट प्लान की थी. सफेद पर्दों और रोशनी से जगमगाते इस मंडप के नीचे दोनों टेबल पर बैठकर सुकून से बातें करते और अपनी शाम को एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं. (Photo:Instagram/aslisona)
इस फोटो में सोनाक्षी और जहीर कैमरे की तरफ देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं. दोनों ने वाइट को-ऑर्ड सेट और कैजुअल शर्ट पहनी हुई है, जो इस बीच-साइड डिनर डेट के लिए परफेक्ट वाइब दे रही है.
(Photo:Instagram/aslisona)
ये फोटो फैन्स का दिल धड़काने के लिए काफी है. इस फोटो में जहीर इकबाल एक बार फिर फिल्मी अंदाज में रेत पर अपने घुटनों के बल बैठे नजर आ रहे हैं और उन्होंने सोनाक्षी का हाथ थामा हुआ है. (Photo:Instagram/aslisona)
सोनाक्षी के चेहरे की खुशी और जहीर का यह अंदाज साफ दिखा रहा है कि शादी के दो साल बाद भी इनके बीच का रोमांस बिल्कुल नया और फ्रेश है. (Photo:Instagram/aslisona)