टीवी और फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना 42 की उम्र में अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाली हैं. वो अपने प्रेग्नेंसी फेज को खूब एंजॉय कर रही हैं.
करिश्मा अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज शेयर करती हैं, वो थर्ड ट्रायमेस्टर में हैं और बहुत एक्टिव हैं.
लेकिन इस बार जो तस्वीरें करिश्मा ने शेयर की हैं, वो उनके पति ने क्लिक की हैं. ये बात खुद एक्ट्रेस ने बताई है.
करिश्मा अपने घर में काउच पर बैठे बेहद कैजुअल तरीके से बेबी बंप थामे पोज करती दिख रही हैं. उन्होंने ग्रे टीशर्ट के साथ ब्लैक शॉर्ट्स मैच किया है.
एक्ट्रेस का प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा है. कैप्शन मे वो लिखती हैं- पति की खींची मास्टरपीस फोटोज. जबरदस्ती खींची गई हैं लेकिन मायने रखती हैं.
करिश्मा की फोटोज पर फैंस भी दिल हार बैठे हैं. उनकी तारीफ में लोग लिख रहे हैं- इससे खूबसूरत प्रेग्नेंसी नहीं देखी. कितना ग्लो कर रही हैं.
करिश्मा ने बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से 2022 में शादी की थी. वो शादी के 4 साल बाद मां बनने वाली हैं. हाल ही में कपल ने गोदभराई भी सेलिब्रेट की थी.
करिश्मा बता चुकी हैं कि वो मांगलिक हैं, वरुण से शादी करने से पहले उनकी पेड़ तक से शादी कराई जा चुकी है.
Photo: Instagram @karishmaktanna