scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

'नौकर ने किया सेक्शुअल हैरेस, मां ने कहा चुप रहना, कोई शादी नहीं करेगा' एक्ट्रेस का दर्द

Somy ali sexually abused
  • 1/10

सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली सालों पहले शोबिज छोड़ विदेश में सेटल हो चुकी हैं. अपने जीवन में वो एक दर्दनाक दौर से गुजरी हैं,जिसने उनके मन पर गहरी छाप छोड़ी है. हाल ही में उन्होंने एक ऐसे ही ट्रॉमा को याद किया.

Somy ali sexually abused
  • 2/10

सोमी ने बताया कि वो 4 साल की थी जब पहली बार सेक्शुअली अब्यूज की गईं. उन्होंने आगे कहा कि 'उसके बाद 5 साल की उम्र से जो हमारे घर का खानसामा था उसने सेक्शुअली अब्यूज किया. और 9 साल की उम्र में जो घर के गार्ड्स होते हैं उन्होंने अपने सर्वेंट क्वाटर में ले जाकर मेरे साथ गंदी हरकत की. मुझे शारीरिक तौर से प्रताड़ित किया.' 

Somy ali sexually abused
  • 3/10

सोमी ने कहा कि ये सभी बातें सच हैं. मैं पहले भी इस बारे में बात कर चुकी हूं, इसमें कोई झूठ नहीं है. ये सब हुआ है. सच जानने के बाद घरवालों का क्या रिएक्शन था, इस पर बात करते हुए सोमी ने बताया कि उन्होंने बाद में अपने पिता को इसकी जानकारी दी थी. 

Advertisement
Somy ali sexually abused
  • 4/10

निधि वसंदानी से बातचीत में सोमी बोलीं- मैंने पिता को बताया कि वो जो खानसामा अब्दुल था, उसने दो-तीन बार मेरे साथ वो हरकत की. वो मुझे चूजे दिखाने के बहाने से अपने कमरे पर ले जाता था. तीन बार उसने ऐसा किया था. 

Somy ali sexually abused
  • 5/10

सोमी ने आगे कहा कि- मैंने पिता से पहले अपनी मां को बताया था कि मेरे साथ क्या क्या हुआ है. हम तब 28 स्टोरी के बंगले में रहते थे, मेरे पिता फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर, डिस्ट्रीब्यूटर सब काम करते थे. 

Somy ali sexually abused
  • 6/10

'हम उनसे ज्यादातर इंटरकॉम पर बात करते थे. मेरी मां ने उन्हें कॉल पर बताया कि ऐसा ऐसा हुआ है. उन्होंने मुझे अपने ऑफिस में बुलाया और कहा कि मेरी कुर्सी पर बैठो. पहले मुझे समझ नहीं आया कि क्या होने वाला है.'

Somy ali sexually abused
  • 7/10

'लेकिन फिर पिता ने अब्दुल को बुलाया, और बाकी नौकरों से उसकी जो पिटाई करवाई, वो लहूलुहान हो गया था. फिर उसको बाहर फेंकवा दिया.'

Somy ali sexually abused
  • 8/10

सोमी ने आगे अपना दर्द जाहिर करते हुए कहा कि- लेकिन मैं महज 5 साल की थी, पहले मैं शारीरिक प्रताड़ना का शिकार हुई, फिर अपने सामने इतनी हिंसा और खूनखराबा देखा. वो ट्रॉमा मैं झेल नहीं पाई. 

Somy ali sexually abused
  • 9/10

'फिर 9 साल की उम्र में मेरे साथ सेक्शुअल अब्यूज हुआ. तब मम्मी ने कहा कि किसी को बताना मत, वरना तुमसे कोई शादी नहीं करता. मेरे माता-पिता का ऐसा रिएक्शन मेरे ऊपर और गलत असर दे गया.'

Advertisement
Somy ali sexually abused
  • 10/10

सोमी ने पेरेंट्स और समाज की मानसिकता पर दुख जाहिर करते हुए बताया कि ये कितनी बेकार बात है कि जिसने कुछ गलत नहीं किया, उसे ही अक्सर दबने के लिए कहा जाता है. इसे बदलने की बहुत जरूरत है.
 

Advertisement
Advertisement