बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. अपने घरवालों के सपोर्ट की वजह से वो आज इस मुकाम पर हैं.
श्रेया अपने पिता के काफी करीब हैं. हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में सिंगर ने अपनी पहली पीरियड स्टोरी रिवील की है.
श्रेया ने कहा कि उन्हें ट्रेन में पहली बार पीरियड आए थे. तब वो सारेगामापा के शूट से वापस घर लौट रही थीं.
वो कहती हैं- जैसे ही मुझे पीरियड हुए मुझे लगा कुछ तो गड़बड़ है. मैंने पापा को इसके बारे में बताया.
उन्होंने मुझे कंफर्ट किया. कुछ जुगाड़ दिया. क्योंकि हम लोग तब ट्रेन में थे, वहां से उतर भी नहीं सकते थे.
श्रेया ने कहा कि उनके पापा ने कभी समाज की छोटी सोच को खुद पर हावी नहीं होने दिया. उन्होंने बेटी का हर मंच पर सपोर्ट किया.
जब वो छोटी थीं, लोग कहते थे पढ़ाई नहीं, सिंगिंग करेगी. लोग उनसे कहते थे क्यों बेटी के पीछे इतनी एनर्जी वेस्ट कर रहे हो?
श्रेया कहती हैं- मेरे पापा कभी बेटी को कम नहीं आंकते थे. लोगों की ऐसी बातों को सुनकर उन्होंने कहा अब तो वो बेटी का पूरा साथ देंगे.
उन्होंने कहा- अब तो देखी जाएगी. मेरी बेटी म्यूजिक करेगी. वो लोगों की ऐसी बातों से ट्रिगर हो जाते थे. उन्हें ऐसी बातों से गुस्सा आता था.