सान्या मल्होत्रा ने अपनी सिंपल और संस्कारी इमेज से हटते हुए, बिल्कुल अलग अंदाज दिखाकर फैंस को हैरान कर दिया है. उनका बोल्ड और फैशनेबल अंदाज इंटरनेट पर छाया हुआ है.
हाल ही में एक्ट्रेस ने लेपर्ड प्रिंट बिकिनी में ऐसा ग्लैमरस फोटोशूट कराया कि सोशल मीडिया पर तहलका मच गया. एक्ट्रेस का ये रिवीलिंग अवतार बेहद स्टनिंग है.
‘Mrs’ फिल्म में दमदार एक्टिंग से तारीफें बटोरने वाली सान्या अपने न्यू लुक में एकदम स्टाइलिश डीवा लग रही हैं. इन तस्वीरों में सान्या का कॉन्फिडेंस देखते ही बन रहा है.
एक्ट्रेस कभी लेदर चेयर पर बैठकर किलर पोज दे रही हैं, तो कभी कैमरे में सीधा देखते हुए अपने एक्सप्रेशन्स से फैंस का दिल जीत रही हैं.
उनका ये ग्लैमरस ट्रांसफॉर्मेशन लोगों को इम्प्रेस कर रहा है. सान्या ने इस फोटोशूट में लेपर्ड प्रिंट बिकिनी के साथ ब्लैक ओवरसाइज जैकेट कैरी की है, जिसने उनके लुक को और ज्यादा किलर बना दिया.
खुले वेवी बाल और न्यूड मेकअप में एक्ट्रेस का अंदाज किसी इंटरनेशनल फैशन मैगजीन शूट से कम नहीं लग रहा.
एक तस्वीर में सान्या बेहद सिजलिंग अंदाज में चेयर पर रिलैक्स करती नजर आईं. वहीं दूसरी फोटो में उन्होंने कैमरे की तरफ ऐसा इंटेंस लुक दिया कि फैंस उनकी अदाओं के दीवाने हो गए.
सान्या का ये बोल्ड अवतार देखकर कई यूजर्स हैरानी जता रहे हैं, क्योंकि अब तक उन्हें ज्यादातर सिंपल, गर्ल-नेक्स्ट-डोर इमेज में देखा गया है.
लेकिन इस बार उन्होंने अपनी ग्लैमरस साइड दिखाकर साफ कर दिया कि वो हर तरह के लुक को बेहद कॉन्फिडेंस से कैरी करना जानती हैं.
फैंस भी सान्या की इन तस्वीरों पर दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं. कोई उन्हें 'हॉटनेस क्वीन' कह रहा है तो कोई उनके कॉन्फिडेंस की तारीफ कर रहा है.
All Photo: Instagram @sanyamalhotra_