scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

'टोपी खुद पहनो, किसी को पहनाओ नहीं', सलमान ने सुनाई अपने दिल की बात, फैंस बोले- माशाल्लाह

Salman Khan
  • 1/8

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की एक झलक ही उनके फैंस को दीवाना बना देती है. एक्टर जो भी फिल्म करते हैं, थिएटर्स में वो किसी फेस्टिवल की तरह सेलिब्रेट की जाती है.

Salman Khan
  • 2/8

सलमान काफी बिजी रहते हैं. मगर जब भी अपने घर वापस आते हैं, तो कुछ खास लोगों के साथ सुकून के पल बिताते हैं. आज भी सुपरस्टार ने संडे का दिन अपने सुकून यानी पेट डॉग के साथ बिताया, जिसकी एक खास फोटो एक्टर ने शेयर की.

Salman Khan
  • 3/8

सलमान कई बार अपने सोशल मीडिया के जरिए ऐसी समझदारी वाली बातें कह जाते हैं, जिसे सुनकर लोग सोच में पड़ जाते हैं. 

Advertisement
Salman Khan
  • 4/8

अपनी नई इंस्टाग्राम पोस्ट में सलमान ने जिंदगी में सही फैसले लेने और सोच समझकर आगे चलने के ऊपर अपनी दिल की बात लिखी है. 

Salman Khan
  • 5/8

सलमान का कहना है- सोच ये है किसी भी फिल्म में, सोच लो समझ लो क्लियर हो जाओ, फैसला लो और सब भूलकर आगे बढ़ो.

Salman Khan
  • 6/8

आगे सलमान ने टोपी का जिक्र करते हुए कहा- टोपी से याद आया, टोपी खुद पहनो, किसी को पहनाओ नहीं ना किसी को पहनाने दो. यानी एक्टर का कहना है कि जिंदगी में संभलकर आगे चलो. 

Salman Khan
  • 7/8

सलमान के दिल की बात सुनकर फैंस का दिल खुशी से झूम उठा है. एक यूजर ने कमेंट किया, 'भाई ने बोला है टोपी पहनने का, तो पहनने का.' वहीं दूसरे लोग उनका कैप्शन पढ़कर लिख रहे हैं, 'माशाल्लाह.'

Salman Khan
  • 8/8

बात करें सलमान के वर्क फ्रंट की, तो वो इन दिनों तेलुगू फिल्ममेकर वामसी पैद्दीपल्ली की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. इसमें नयनतारा भी हैं और राजपाल यादव के होने की भी खबरें सामने आई हैं. इस फिल्म के अलावा सलमान के पास राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म भी है, जिसकी शूटिंग माना जा रहा है कि अक्टूबर 2026 में शुरू होगी.

Photo: Instagram @beingsalmankhan

Advertisement
Advertisement