scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

मां के 2 तलाक ने दिया दर्द, मशहूर हसीना का शादी से उठा भरोसा, बताया कब बनेगी दुल्हन

पलक तिवारी ने बताए अपने वेडिंग प्लान्स
  • 1/8

मशहूर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की लाडली बेटी पलक तिवारी एक्ट्रेस होने के साथ सोशल मीडिया सेंसेशन भी हैं. पलक फिल्मों से ज्यादा अपने ग्लैमरस लुक्स और लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. 


(Photo: Instagram @palaktiwarii) 

पलक तिवारी ने बताए अपने वेडिंग प्लान्स
  • 2/8

पलक को लेकर लंबे समय से ऐसी खबरें हैं कि वो सैफ अली खान के लाडले बेटे इब्राहिम अली खान को डेट कर रही हैं. दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं. हालांकि, उन्होंने कभी ऑफिशियली अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया. 
 


(Photo: Instagram @palaktiwarii) 

पलक तिवारी ने बताए अपने वेडिंग प्लान्स
  • 3/8

रिलेशनशिप की चर्चाओं के बीच पलक तिवारी ने अब शादी पर चुप्पी तोड़ी है. पलक ने कहा कि वो अभी शादी नहीं करना चाहतीं. 

 


(Photo: Instagram @palaktiwarii) 

Advertisement
पलक तिवारी ने बताए अपने वेडिंग प्लान्स
  • 4/8

दरअसल, यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने पलक से पूछा- शादी कर रही हो आप? इस सवाल पर पलक घबराकर बोलीं- अरे नहीं. रणवीर ने फिर आगे पूछा- जिंदगी में कभी शादी करनी है? इसपर पलक बोलीं-अभी ऐसा कोई प्लान नहीं है.


(Photo: Instagram @palaktiwarii) 

पलक तिवारी ने बताए अपने वेडिंग प्लान्स
  • 5/8

रणवीर ने पलक से शादी न करने की वजह पूछी. इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि उनके आसपास की शादियां इतनी कामयाब नहीं हुई हैं, इसलिए उनका फिलहाल शादी का कोई प्लान नहीं है. पलक बोलीं- मैंने आज तक ऐसी कोई सॉलिड शादी नहीं देखी, जिसे देखकर मुझे लगे कि हां शादी करनी चाहिए.


(Photo: Instagram @palaktiwarii) 

पलक तिवारी ने बताए अपने वेडिंग प्लान्स
  • 6/8

'मुझे लगता है कि लोग शादी सिर्फ शो ऑफ के लिए करते हैं कि वेडिंग फोटोज दिख जाएं. लेकिन मुझे ये फोटोशूट नहीं कराना. मैंने ऐसा कोई नहीं देखा जिनकी शादी करके जिंदगी बदल गई हो और वो बहुत खुश हों.'

(Photo: Instagram @palaktiwarii) 

पलक तिवारी ने बताए अपने वेडिंग प्लान्स
  • 7/8

बता दें कि पलक तिवारी अपने ही घर में अपनी मां श्वेता तिवारी के 2 तलाक देख चुकी हैं. श्वेता की पहली शादी 1998 में राजा चौधरी से हुई थी. इसी शादी के बाद श्वेता ने बेटी पलक को जन्म दिया था. मगर कुछ सालों बाद 2007 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे. 


(Photo: Instagram @palaktiwarii) 

पलक तिवारी ने बताए अपने वेडिंग प्लान्स
  • 8/8

पहली शादी टूटने के बाद श्वेता तिवारी ने साल 2013 में अभिनव कोहली संग दूसरी शादी रचाई थी. इस शादी के बाद कपल के घर बेटे का जन्म हुआ. मगर अफसोस श्वेता की ये शादी भी नहीं चली. कुछ सालों बाद 2019 में उनका तलाक हो गया था. हालांकि, मां के मुश्किल वक्त में पलक उनकी सबसे बड़ी सपोर्ट बनकर साथ रहीं. 


(Photo: Instagram @palaktiwarii) 

Advertisement
Advertisement