3 अप्रैल को मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के 3 साल पूरे होने पर अंबानी परिवार ने ग्रैंड पार्टी होस्ट की.
पार्टी में सचिन तेंदुलकर की बेटी और बहू में खास बॉन्ड देखने को मिला. सारा तेंदुलकर और सानिया चंडोक कैमरे पर मुस्करा कर पोज दे रही थीं.
आम जिंदगी में ननद और भाभी का रिश्ता खट्टा-मीठा माना जाता है. लेकिन सारा और सानिया की जोड़ी ननद-भाभी के रिश्ते की मजबूत बुनियाद रखती दिखीं.
सारा और सानिया की जोड़ी पर उनके फैन्स प्यार लुटा रहे हैं. कई फैन्स का कहना है कि सारा और सानिया ननद-भाभी से बढ़कर दोस्त लग रही हैं.
एक फैन ने लिखा कि जितनी क्यूट सारा हैं, उतनी ही प्यारी उनकी भाभी भी हैं. एक ने लिखा कि अर्जुन भाई बहुत लकी हो.
All Photo: Yogen Shah
कई फैन्स ने दोनों की जोड़ी को 10/10 बताया. कुछ ने लोगों ने कहा कि ये ननद भाभी कम और बहनें ज्यादा लग रही हैं.
All Photos: Yogen Shah